🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लगातार हो रही बाघ की मौत से कान्हा टाइगर रिजर्व का अस्तित्व खतरे में ….

On: February 18, 2022 5:40 PM

लगातार हो रही बाघ की मौत से कान्हा टाइगर रिजर्व का अस्तित्व खतरे में ….

( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क
कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला की किसली परीक्षित कक्ष क्रमांक 693 (18) मैं गश्ती दल को लगभग 10 दिन पुराना बाघ का शव उम्र 3 बर्ष का शव देखा गया शव के निरीक्षण में यह पाया गया की बाघ के सभी अंग मुख्य शरीर मे उपस्थित पाए गए।

घटनास्थल का निरीक्षण क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व एवं संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व के द्वारा किया गया शव का पोस्टमार्टम एन.टी.सी.ए. की पूर्व गाइडलाइन के अनुसार एन.टी. सी.ए.प्रतिनिधि सुश्री स्वर्णा गोस्वामी की उपस्थिति में वन प्राणी चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल के द्वारा किया गया है प्रारंभिक तौर पर बाघ की मृत्यु का कारण बाघों की लड़ाई पाया गया आवश्यक सैंपल फॉरेंसिक जांच हेतु सुरक्षित किए बाकी सबको एंड टीसी ए एस ओ पी के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया

सवाल यह उठता है कि आए दिन कान्हा नेशनल पार्क और उसके आसपास के जंगलों में शेरों की मौतों का कारण अभी तक कोई बता नहीं पा रहा है अगर यही हाल रहा तो 1 दिन कान्हा नेशनल पार्क जो बाघों के लिए विश्वविख्यात है इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा शासन प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment