🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा के एंबुलेंस सेवा को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किया लोकार्पित

On: February 18, 2022 6:18 PM


राष्ट्रीय जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल ।


फरसाबहार।(वायरलेस न्यूज़) प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर के फरसाबहार ब्लाक सड़क मार्ग से पहुंचें।

यहां वे राष्ट्रीय जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय की बेटी ज्योत्सना पैंकरा के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचें। इस दौरान उन्होनें मुंडाडीह में लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय के आवास पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कौशिक जी ने कहा कि चुनाव का समय आ रहा है। कांग्रेस सरकार जनता से किये वादों को पूरा करने में असमर्थ है। यह सरकार सिर्फ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की एटीएम है। जनता के बीच जा कर भाजपा की केंद्र सरकार की योजना को बताए। तथा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को जनता के पास रखे। सरकार नदी से रेत निकलने का ठेका भी नही करा पा रही ऊपर से ट्रैक्टर मालिको पर कार्यवाही कर रही है। सरकार अपने ही संसाधनों का उपयोग नही कर पा रही है। सरकार सिर्फ लोगो को परेशान कर रही है। सरकार को चाहिए कि रेत निकलने हेतु घाट की नीलामी करे और रॉयल्टी ले उपभोक्ताओं को रेत प्रदान करे। परंतु सरकार खुद रेत की किल्लत पैदा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी ने सांसद श्रीमती गोमती साय एवं जिला जशपुर भाजपा संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला के द्वारा विशेष निधि से आम जनता की सेवा के लिए खरीदे गए एंबुलेंस को जिला भाजपा को सौंपा। सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि एंबुलेंस 24 घंटें जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके मेन्टेनेंस का पूरा खर्च पार्टी द्वारा वहन किया जाएगा। जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ लेने के लिए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला की पहल पर शुरू हुई एंबुलेंस सेवा का प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की एक मिसाल पेश की है। यह कदम पार्टी अन्य जिले के लोगों को भी प्रेरित करेगी।
विवाह समारोह में शामिल होने और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद,धरमलाल कौशिक वापस लौट गए। इस दौरान प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिलाध्यक्ष रोहित साय, वरिष्ठ नेता निरंजन साय, रायमुनि भगत, रीना बरला, उमा देवी, तपकरा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, पंडरीपानी मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सत्यम सिंह, तपकरा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भगत, महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा, अरुण कातोरे, पवन शर्मा, मनीष गाँधी, सुनील अग्रवाल, गोपाल कश्यप, चरित दास, पंडरीपानी युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान, बीडीसी सुनीति भोये, पंडरीपानी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राधिका पैंकरा, दुर्योधन पटेल सहित जिला संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment