🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे याद

On: February 19, 2022 10:38 AM

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे याद

नई दिल्ली (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के दिन शनिवार को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। भारतीय इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की गौरव गाथा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वे एक महान योद्धा थे। उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे। वे बचपन से ही निडर और साहसी थे। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोसले और माता का नाम जीजाबाई था। वर्ष 1674 में उन्होंने ही मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी।

भारतीय इतिहास के मुगलकाल में मराठाओं ने देश के लिए जो योगदान दिया है उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है। देश आज शिवाजी महाराज की 392 जयंती मना रहा है। शिवाजी महाराज ने मुगलों से लोहा लेकर देश में राष्ट्रवाद की भावना जगाते हुए जनमानस में ऐसा आत्मविश्वास जगाया था जो आज भी लोगों को प्रेरणा और उत्साह से भर देता है। उन्होंने औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष कर अपने मराठा साम्राज्य की स्थापना करते हुए जीवन भर मुगलों की नाक में दम करके रखा था। सोशल मीडिया पर आज #Shivajijayanti2022 ट्रेंड कर रहा है। लोग शिवाजी महराज की जयंती पर सोशल मीडिया पर संदेश देने के साथ नमन कर रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिवाजी महाराज की जयंती पर सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि जो व्यक्ति स्वराज्य और परिवार के बीच स्वराज्य को चुनता है, वही एक सच्चा नागरिक होता हैं। हिन्दू हृदय सम्राट, धर्म रक्षक, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले पराक्रमी योद्धा एवं मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

शिवाजी महाराज की जयंती पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, धर्मध्वज रक्षक, कुशल शासक, मुगल आक्रांताओं का प्रखर प्रतिकार करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र व धर्म के प्रति आपकी वीरता, शौर्य व समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा-पुंज रहेगा।

भाजपा नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया ऐप कू पर शिवाजी महाराज को याद करते हुए लिखा कि राष्ट्रवाद के प्रतीक, भारतीय चेतना को स्वाभिमान और अद्वितीय जीवटता से भर देने वाले भारत के अस्तित्व के वाहक, मुगलों के विरुद्ध मराठा ध्वज एवं स्वराज की भावना को जागृत रखने वाले युग पुरुष परम प्रतापी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment