(अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)
इस बार 17 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली मनेगी। खास बात यह है कि इस बार मिथिला और वाराणसी पंचांग के जानकार फाल्गुन में पड़ने वाले पर्व-त्योहारों की तिथियों को लेकर एकमत हैं।

आचार्य माधवानंद (माधव जी) कहते हैं कि इस बार 17 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली मनेगी। वाराणसी पंचांग के जानकार पंडित प्रेमसागर पांडेय कहते हैं कि 17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद होलिका दहन का योग बन रहा है। इसके पहले भद्रा है, वह भी पृथ्वीलोक पर। भद्रा में होलिका दहन नहीं हो सकता है।18 मार्च को दोपहर 12.53 बजे तक पूर्णिमा स्नान होगा और 19 मार्च को लोग होली मनाएंगे। आचार्य माधवानंद कहते हैं कि मिथिला पंचांग के अनुसार 3 मार्च को जनकपुर परिक्रमा शुरू होगी। 3 मार्च को ही रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनायी जाएगी, जबकि 15 मार्च को संक्रांति पड़ रहा है।फाल्गुन गुरुवार से शुरू हो गया। इसमें कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं। कृष्णपक्ष चतुर्दशी (1 मार्च) को महाशिवरात्रि मनेगी। भगवान शंकर का यह त्योहार राजधानी में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। पटना में महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के 22 जगहों से शिव बारात निकालेगी। इसमें भूत-पिशाच, गण, गंधर्व आदि का वेष धारण कर भक्त चलते हैं। पटना में बड़ी संख्या में लोग उपवास करते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

