इस्तीफे एपिसोड को बताया गुटीय लड़ाई का नतीजा
रायगढ (वायरलेस न्यूज़) :- कांग्रेसी पार्षदों के थोक में इस्तीफे को काँग्रेस की नौटंकी बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह इस्तीफा कांग्रेस की गुटीय लड़ाई का नतीजा है l आम जनता के हितों से मुँह मोड़ने वाली काँग्रेस का सदा विवादों से नाता रहा है l गरीबो के आशियाने टूटते रहे लेकिन काँग्रेसी पार्षदों ने इसके लिये कभी मुँह नही खोला और न ही इस्तीफा देने की जहमत उठाई l पार्षदों का यह इस्तीफा शहर सरकार की अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है l भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि निगम में काँग्रेस की सरकार बनते ही अनेकों अवसर आये जब महापौर सभापति व एमआईसी सदस्यों के मध्य बंटवारे को लेकर न केवल तालमेल का अभाव नजर आया बल्कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आपसी सर फुटौवल की स्थिति निर्मित रही l कांग्रेसी पार्षदों के इस्तीफे को जनहित की बजाय स्वहित के लिए निरुपित करते हुए इस्तिफो को शहर में लिए काला अध्याय निरुपित किया l शहर की जनता निगम आयुक्त के ट्रान्सफ़र के लिए सभापति व महापौर में मध्य आपसी खींचतान व टकराहट की गवाह रही है l वही एमआईसी सदस्यों के इस्तीफे की घटना का स्मरण दिलाते हुए उमेश अग्रवाल ने शहर सरकार से सवाल पूछा है कि क्या जनता ने गुटीय लड़ाई देखने कें लिए काँग्रेस को वोट दिया है ? माह भर पहले निगम महिला पार्षद व महिला जिलाध्यक्ष के मध्य अश्लील गालियों का गवाह बना था l आम जनता के वादों को भूलकर आपसी लडाई में जुटे कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी बातों को दबाव पूर्व मनवाने के लिए इस्तीफा देकर गलत परम्परा की शुरुआत की है इसका नुकसान होना तय है l यदि पार्षदों में हिम्मत है तो वे अपना इस्तीफा कभी वापस न ले l जनता ऐसे स्वार्थी पार्षदों से अपना पीछा छुड़वाना चाहती है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

