(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कटघोरा)। कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम मोरगा में एक भालू की देर रात मौत हो गई है। सीने में चोट लगने के कारण वह बीमार था।

उसे पकड़ कर इलाज करने के लिए बिलासपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई थी। टीम उसे पकड़ पाती इससे पहले ही आज बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृत भालू को कटघोरा के कसनिया डिपो भेजा गया है, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसकी सुस्त चाल से पता चला कि वह बीमार है। भालू की आयु लगभग पांच साल है। चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल पाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

