🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उप्र में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट

On: February 23, 2022 2:05 PM

उप्र में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट

लखनऊ। (काजल राठौड़ वायरलेस न्यूज़) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में वोटिंग हो रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के इस चौथे फेज में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटें भाजपा ने जीती थीं। समाजवादी पार्टी को चार, बहुजन समाज पार्टी को तीन और अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी। लखनऊ की सभी नौ सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर सुबह से ही #UPELECTION ट्रेंड कर रहा है। लोगों का उत्साह भी सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है। राजनेताओं के अलावा सामान्य वोटर मतदान के बाद सोशल मीडिया पर वोट वाली सेल्फी शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिए पर राजनेता वोट देने के बाद क्या अपील कर रहे हैं।

पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. शादाब चौहान ने मतदान के बाद सोशल मीडिया ऐप कू पर अंगुली में स्याही लगी सेल्फी पोस्ट की।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने वोट देने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर सेल्फी पोस्ट कर लिखा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट किया। हमने तो बेरोज़गारी, महंगाई, अन्याय, अपराध, आवारा पशु पे वोट किया। पुरानी पेंशन, 300 यूनिट बिजली, 10 रुपए में खाना पे वोट किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि उत्तर प्रदेश को भय, अपराध, आतंकवाद, भ्रष्टाचार तथा परिवारवाद से दूर रखने के लिए तथा सुशासन कायम रखने के लिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

सतीश चंद्र मिश्रा ने एक अन्य पोस्ट में एख बुजुर्ग मतदाता की फोटो शेयर कर लिखा कि पोलिंग बूथ पर मतदान करने आयीं एक बुजुर्ग माता जी की यह तस्वीर लोकतंत्र में भारतीयों के विश्वास एवं आस्था को दर्शाता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment