नई दिल्ली।(काजल राठौड़ वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क) रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल आखिरकार गुरुवार को युद्ध में बदल गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस जाए। इस बयान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रमातोस्क में 2 धमाके हुए हैं। रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं।

बता दें कि बीते नवंबर से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। इस बीच देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर मीम्स के जरिए यूजर्स दोनों देशों को आड़े हाथों ले रहे हैं। वहीं, कुछ मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दुनिया में तमाम तरह के सिरदर्द हैं, लेकिन सबसे बड़ा सिरदर्द रूस का पड़ोसी देश होना है।

यहां देखिए कुछ वायरल हो रहे मीम्स:
मंजू मेहता भट्ट नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर मीम्स शेयर कर लिखा कि हर चीज की चेन रिएक्शन हो सकती है..
द वेंगाड नाम के यूजर ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि हमने कर दिया Joe
रिबेल रोज नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि कोई युद्ध अच्छा नहीं है! यूक्रेन पर हुए हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। पुतिन दे रहे हैं बाइडेन को जवाब।
वेद प्रकाश भट्ट नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर लिखा कि हम भारतीय क्या करें? जब युद्ध शुरू हो गया है और वापस नहीं जा पा रहे है?
रेवंत राय ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि भारत को पुतिन की रणनीति सीखनी चाहिए…और उसी पर अमल करना चाहिए…अपना सपना बनाने और उस पर काम करने के लिए…….”अखंड भारत”
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते नवंबर से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। वहीं, ताजा हालात ये हैं कि यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस के हमले से देश की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचा है। मिसाइल और रॉकेट से हुए हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हुए हैं। हालांकि अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

