🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगर शिल्पी स्व.रामबाबू सोंथालिया जी के किए कार्यों का ऋण अदायगी अटल औऱ रामशरण के हाथों

On: February 25, 2022 5:04 AM

(अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़)

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल के हाथों कल 25 फरवरी 22 को ब्यापार विहार स्मार्ट रोड का नामकरण स्व. रामबाबू सोंथालिया मार्ग के नाम पर रख उसका लोकार्पण होने जा रहा हैं।

जिसका बिलासपुर की जनता वर्षो से आश लगा बैठी थी कि कभी न कभी कोई ऐसा ब्यक्ति आयेगा जब इस नगर शिल्पी स्व.रामबाबू सोंथालिया जी के किए कार्यों का ऋण अदायगी करेगा ?आखिर वह घड़ी भी आ ही गया और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर महापौर रामशरण यादव को मेयर इन कौंसिल में ब्यापार विहार मार्ग का नाम रामबाबू सोंथालिया मार्ग के नाम रखने प्रस्ताव दिया जिसे महापौर ने पूरा किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों कल लोकर्पण होने जा रहा है।

स्वर्गीय रामबाबू सोंथलिया जी की सोच हमेशा से ही स्वप्नदृष्टा की रही वे भविष्य के आने वाले 50 वर्षों में शहर की जरूरतों को भाप लेने की क्षमता रखते थे। वास्तव में इसी सोच का परिणाम है कि स्व.सोंथालिया बिलासपुर को कस्बा से शहर का स्वरूप प्रदान करने में कामयाब रहे। वैसे तो लोग बिलासपुर को दो सड़कों में सिमटा कस्बा के तौर पर जानते थे , उन्हें नया विस्तार तो असल रूप में स्व. सोंथालिया जी जब बिलासपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे तभी मिल सका। मुख्य रूप से आज देखा जाए तो राजकिशोर – यदुनंदन नगर,व्यापार विहार श्रीकांत वर्मा मार्ग का विस्तार कर नया बिलासपुर का स्वरूप दिया।वैसे ही मालधक्का कई वर्षों से बिलासपुर स्टेशन के बाहर उस समय का सबसे बड़ा किराना का कारोबार वही से होता था , जब रेल्वे प्रशासन ने मालधक्का खाली करने को कहा तब ब्यापारियों के समक्ष यह समस्या उठ खड़ी हो गई थी कि जमा जमाया कारोबार कहाँ ले जाए ? चिंतित कारोबारियों की समस्या को चुटकियों में हल स्व.रामबाबू कर दिखाया नया मलधक्का को ब्यापार विहार का रूप दे छत्तीसगढ़ स्तर पर ख्याति दिलाई ।

व्यापार विहार से व्यवस्थित रोड तत्कालीन राज्यसभा सांसद श्रीमती वीणा वर्मा के कार्यकाल में उनके पति श्रीकांत वर्मा के नाम से लिंक रोड को व्यापार विहार जोड़ने का काम किया।
स्व.रामबाबू ने जिस ब्यापार विहार की कल्पना की उसे अंतिम स्वरूप देने वहाँ धार्मिक अनुष्ठान जैसे अतिरुद्र महायज्ञ, रामकिंकर और मुरारी बापू की कथा शानदार एवं यादगार कार्यक्रम भी कराए। इसी तरह उनकी अन्य उपलब्धियों में अरपा महोत्सव , स्मृति वन,वृद्धा आश्रम, सिरगिट्टी आद्योगिक परिक्षेत्र फेस 2 एवं ट्रांसपोर्ट नगर रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment