🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नवाब मलिक के गिरफ्तारी को लेकर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान, उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार… पढ़े पूरी खबर

On: February 25, 2022 10:14 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रेस से बातचीत करते हुए सीएम बघेल ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि केंद्र की भाजपा

सरकार को विरोध बर्दाश्त नहीं होता। किसी तरह की असहमति से केंद्र की भाजपा सरकार बुरी तरह झूंझला जाती है। नवाब मलिक के साथ ही ऐसा ही हुआ है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रेस से बातचीत करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि देश में बीते चार माह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर चल रही हैं। कीमतें आज भी ज्यादा हैं, लेकिन स्थिर होने की वजह से देश के उपभोक्ताओं को राहत है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर आग लगने वाली है। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment