बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) – भारत सरकार ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शिवतराई (कोटा)में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने और सौगात प्रदान किया है।
सांसद अरुण साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सेंटर के बाद तिरंदाजी

प्रशिक्षण केंद्र शिवतराई (कोटा) के रूप में खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया । ज्ञातव्य हो कि युवा एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचलित खेलो को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में 7 नये प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल है। शिवतराई तीरंदाजी के लिए पूरे देश में जानी जाती है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं। सांसद अरुण साव ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास करते रहे, उसी का परिणाम है कि शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी मिली है। सांसद अरुण साव ने इस बड़ी सौगात के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, युवा एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार से प्रथम वर्ष 10 लाख रुपये प्राप्त होगा जिसमें 5 लाख रुपये मैदान हेतु, 2 लाख रुपये खेल सामग्री एवं 3 लाख रूपये प्रशिक्षक की सेलरी में खर्च किये जायेंगे। अगले तीन वर्ष तक 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। उसके बाद परिणाम के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। इस केंद्र के प्रारंभ होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

