🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर डॉ प्रेमसागर मिश्रा, सीएमडी एसईसीएल रहे मुख्य अतिथि
गेवरा क्षेत्र में ली परेड टुकड़ी की सलामी, अर्ध-सैनिक बल के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

On: March 5, 2022 5:25 PM

कोरबा (वायरलेस न्यूज़) सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर डॉ प्रेमसागर मिश्रा, सीएमडी एसईसीएल रहे मुख्य अतिथि
गेवरा क्षेत्र में ली परेड टुकड़ी की सलामी, अर्ध-सैनिक बल के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा, ने आज गेवरा क्षेत्र में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर एसईसीएल बिलासपुर यूनिट द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री मिश्रा ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया एवं परेड टुकड़ी की सलामी ली। सीआईएसएफ की टुकड़ी द्वारा – वन मिनट ड्रिल, कर्व मग, रीफ़्लेक्स शूटिंग डेमो आदि का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में यूनिट कमांडेंट द्वारा सीआईएसएफ की गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपने अभिभाषण में सीएमडी एसईसीएल डॉ मिश्रा ने सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा राष्ट्रीय परिसम्पतियों एवं संस्थानों की सुरक्षा में उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment