● चंद घंटों मेें चोरी गये नये ट्रेक्टर की बरामदगी, सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई…..
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 07.03.2022 को ग्राम सुंदराभांठा में रहने वाले अवधेश कुर्रे पिता सुखराम कुर्रे उम्र 44 वर्ष थाना सारंगढ़ के द्वारा सुबह थाना सारंगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी आईचर ट्रैक्टर को अपने घर के पास रोड किनारे प्रतिदिन की तरह खड़ी किया था जिसे दिनांक 06.03. 2022 की रात ट्रैक्टर के ट्राली को छोड़कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । चोरी के रिपोर्ट पर *अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 100/2022 धारा 379 IPC* थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा तत्काल अपने स्टाफ को चोरी गये ट्रेक्टर की पतासाजी में लगाया गया और मुखबिरों को चोरी गये *ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 जेड-1826* के संबंध में सूचना देने निर्देशित किये कि कुछ घंटों के बाद ही चोरी गये ट्रेक्टर के *छुहीपाली के जंगल पास लावारिस हालत में* खड़े होने की जानकारी थाना प्रभारी सारंगढ़ को मिला जिस पर ट्रेक्टर को बरामद कर थाना लाया गया । अज्ञात चोर सारंगढ़ पुलिस के बढ़ते दबाव को भांपकर ट्रैक्टर को छोड़ जाना उचित समझा । सारंगढ़ पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है । चोरी के अपराध कायमी के चंद घंटों बाद चोरी हुए *ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 जेड 1826 कीमती करीब ₹4,00,000* को बरामद की कार्रवाई में टीआई विवेक पाटले के साथ थाना सारंगढ़ के प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, आरक्षक कन्हैया खुटे, कृष्णा महंत की अहम योगदान रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

