अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री एस.मित्रा ने किया निगौरा-अनूपपुर विद्युतीकृत तीसरीलाइन का निरीक्षण

On: March 9, 2022 2:12 PM
Follow Us:


बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज़ 09 मार्च 2022)
दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे द्वारा विगत कुछ वर्षों मे अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़े अनेक कार्य तीव्र गति से किये जा रहे हैं। मंडल में नई रेललाइन, दोहरीलाइन, तीसरीलाइन एवं चौथीलाइन का कार्य भी व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं। इसी कडी में पेण्ड्रारोड-अनूपपुर स्टेशनों के मध्य 50.10 किमी विद्युतीकृत

तीसरीलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत निगौरा-अनूपपुर स्टेशनों के मध्य 22.50 किमी विद्युतीकृत नई तीसरीलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। लाइन बिछाने के उपरांत इंटरलाकिंग सहित सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् आयुक्त रेलवे सेफ्टी द्वारा निरीक्षण किया जाता है तथा उनकी अनुमति के बाद ही लाइनों पर गाडियों का परिचालन प्रारंभ होता है। इस नई तीहरीकरण लाइन पर यातायात प्रारंभ होने से सवारी गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी।
इसी संदर्भ में एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री एस.मित्रा आज 09 मार्च को उक्त लाइन का निरीक्षण कार्यक्रम के तहत निरीक्षण दल के साथ विशेष गाडी से निगौरा पहुंचे। निगौरा स्टेशन में निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने नई लाइन का मोटर ट्राली निरीक्षण एवं आब्जर्वेशन कार के साथ स्पीड ट्रायल किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग के साथ ही साथ परिचालन एवं संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अध्ययन तथा निरीक्षण किये तथा अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति के बाद इस तीहरीकरण लाइन पर गाडियों का परिचालन प्रारंभ होगा। आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलते ही इस तीसरीलाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाडियों का परिचालन होगा जिससे परिचालन में गतिशीलता आएगी।
उनके साथ गए निरीक्षण दल में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अनेक अधिकारी शामिल थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment