रेल्वे की हाइटेंशन तार को खरीद कर फरार हुआ नितेश अग्रवाल आरपीएफ के हत्थे चढ़ा।
रायगढ ( अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेल्वे के हाई टेंशन वायर को काटकर जिस व्यापारी को बेच कर आरपीएफ के हत्थे चढ़े 15 चोरों ने लालटंकी के व्यापारी का नाम उजागर किया था जो मामले में दुकान में आरपीएफ के छापे के बाद फरार हो गया था कल रात को आरपीएफ की विशेष टीम के हत्थे चढ़ गया । मामले की जानकारी आरपीएफ पोस्ट रायगढ के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने देते हुए बताया कि 2/3 मार्च को 25 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार को काटकर जिन 15 चोरों ने लालटंकी चौक दानी पारा के बर्तन दुकान पूरनमल जनकराम के नितेश अग्रवाल वल्द पिता निरंजन अग्रवाल का नामक बर्तन व्यापारी का नाम उजागर किया था। जो आरपीएफ के दुकान में पड़े छापे के बाद फरार हो गया था कल मुखबिर की पुख्ता सूचना पर लालटंकी चौक के पास रात्रि 11 बजे रविवार को पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री और आरक्षक विजय खलको की टीम ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका अदा की थी । रात को ही आरोपी नितेश अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद तीन आरपीयूपी एक्ट धारा 174 सी की कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को सोमवार सुबह माननीय विशेष रेल्वे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

