👉🏿शांति समिति की बैठक आयोजित

रंगों का पर्व होली भाईचारे, आपसी सौहार्द्र और शांतिपूर्वक धूमधाम से मनाने के लिए शांति समितियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
नगर पंचायत पाली सभागार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ममता यादव ने नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों ,पत्रकारों के साथ बैठक आहूत कर होली का पर्व शासन के गाइडलाइन के अनुसार मनाने की अपील की।थाना प्रभारी अनिल पटेल, पाली को शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी गई वहीं 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए बीएमओ डॉ रात्रे को निर्देशित किया गया।जनपद सीईओ वीरेंद्र राठौर को समस्त ग्राम पंचायत के सचिवों की बैठक लेकर उनके ग्राम पंचायत में होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उपस्थित समस्त जनों से भी आवश्यक सहयोग की अपील की गई है ।इस बैठक नपं अध्यक्ष उमेश चंदा, तहसीलदार ममता रात्रे,तहसीलदार हरदीबाजार शनि पैकरा,नपं cmo पूणेंदु तिवारी, एल्डरमैन अनिल सिंह परिहार ,विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता,पूर्व नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल,सभापति श्यामा पांडे,पार्षद मुकेश अग्रवाल,रोहित प्रजापति,पुष्पा जायसवाल,सावित्री श्रीवास,निर्मला पटेल,रामकली मरावी, चमेली सोनी, प्रयाग नारायण सांडिल्य,बंटी पारवानी,कमल वैष्णव,दीपक शर्मा,सुरेंद्र ठाकुर,शशि मोहन कोसला,राजेश अवस्थी, रितेश शुक्ला रिंकू जायसवाल रामनाथ यादव आदि अन्य उपस्थित रहे।
जबरिया रंग लगाया तो खैर नहीं
पुलिस थाना पाली में भी शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें थाना प्रभारी अनिल पटेल ने किसी पर जबरिया रंग गुलाल लगाने, सड़क बाधित करने, नशे की हालत में वाहन चालन,अवैध शराब विक्रय और तीन सवारी वाहन चालन तेज ध्वनि वाले वाद्य पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में होली का पर्व एवं मुस्लिम आस्था के पर्व शब ए बारात, शुक्रवार जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने के कारण किसी भी प्रकार का खलल रोकने के लिए भी आवश्यक करवाई किया जाएगा। पोड़ी और नुनेरा सहित संवेदनशील पंचायतों पर भी पूरी नजर रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

