बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेलवे के ई टिकिट के अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्व अभियान रतनपुर के अमीन कम्प्यूटर में छापा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए.एन.सिन्हा/रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के आदेशानुसार तथा वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में बिलासपुर मंडल के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा रेलवे के ई- टिकिट के अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्व वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.03.2022 कोे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर के निरीक्षक भास्कर सोनी के नेत्रत्व में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, सहा.उप निरीक्षक के.पी.तिवारी, प्र.आ0602313 डी.के.तिवारी एवं प्र.आर 0600471 एन.के.राजवाडे रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा, वार्ड नं.13 करैहापारा रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर छ.ग.स्थित अमीन कम्प्यूटर्स एण्ड सालूशन नामक दुकान में छापामारी कर रेलवे ई-टिकट की अपूर्ति का अवैध कारोबार करते हुए दुकान के संचालक अलीम मोहम्मद पिता गरीब मोहम्मद उम्र 35 वर्ष निवासी-वार्ड नं.12 करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर, जिला-बिलासपुर छ.ग. को 02 अलग अलग पर्सनल आई डी से बनी कुल 25 नग अलग अलग दिशा की बुक की गई रेलवे ई-टिकटों के साथ पकडा गया। मौके पर सभी औपचारिक दस्तावेज बनाकर आरोपी को मय जप्त संपत्ति के साथ रे.सु.ब. पोस्ट बिलासपुर लाया गया। जप्त की जिसकी कुल कीमत 26497.04 रू है। आरोपी केे खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर में अपराध क्र 778/2022 दिनांक 14.03.2022 धारा-143/179 रेल अधिनियम पंजीबद्व किया गया । उक्त प्रकरण की जाॅंच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा आगे भी ई-टिकिट दलालो के विरूद्व अभियान जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् द्वारा गुरु पूर्णिमा के परिप्रेक्ष्य में संगीत संध्या का आयोजन*
Uncategorized2026.07.27जेजेएम और हर घर जल के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश*जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक*
Uncategorized2026.07.27रेसुब टास्क टीम अनुपपुर ने चोरी के 14 नग मोबाईल के साथ जैतपुर के आरोपी को किया है गिरफ्तार*
Uncategorized2026.07.27छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव*हर जिले में सभी खेलों के संघ बनाने कहा*
