रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) कोविड काल में समुदायों और सरकार को बहुआयामी सहयोग के लिए जिन्दल स्टील एंड पावर को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत जिन्दल स्टील एंड पावर के सीएसआर हेड प्रशांत होता ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय चेयरमैन नवीन जिन्दल और जेएसपी की सेवा शाखा, जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल के प्रेरणादायक नेतृत्व और अग्रिम पंक्ति के कोविड वारियर्स को जाता है।

श्रीमती शालू जिन्दल ने इस सम्मान के लिए टीम को बधाई देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी पूरी मानवता के लिए चुनौती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और समाज पर गंभीर असर पड़ा। संकट की इस घड़ी में जेएसपीएल फाउंडेशन ने लोगों का जीवन बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद मिशन
जाने के बाद मिशन जीरो हंगर के तहत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त लोगों की जान बचाने के लिए देशभर के अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। मैं इस सम्मान के लिए सीएसआर जर्नल और निर्णायक मंडल के साथ-साथ अपनी सीएसआर टीम और लाभान्वित समुदायों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करती हूं।
गौरतलब है कि मिशन जीरो हंगर के तहत जेएसपीएल फाउंडेशन की ओर से ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी 10 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई जबकि दूसरी लहर में 5000
टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन देशभर में उपलब्ध कराया गया था। रायगढ़ और तमनार के फोर्टिस-ओपी जिन्दल हॉस्पिटल और अंगुल में विशेष कोविड केयर सेंटर की स्थापना कर 600 बेड की व्यवस्था की गई, जहां आईसीयू, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा लाखों फेसमास्क, हजारों लीटर सैनिटाइजर समुदायों के बीच वितरित किया गया था। किसानों और स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था कर उनकी निरंतर आजीविका का बंदोबस्त भी इस दौरान फाउंडेशन ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

