🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

श्रमदान से स्वच्छता अभियान थीम पर घुंचापाली के चंडी माता मंदिर परिसर में 30 मार्च को चलेगा स्वच्छता अभियान

On: March 23, 2022 2:19 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा की पहल पर आयोजित अभियान से जुड़ सकेंगे आमजन

महासमुंद- महासमुन्द जिले के बागबाहरा अनुविभाग अन्तर्गत आने वाले ग्राम घुंचापाली के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया है। आगामी 30 मार्च को सुबह 6 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा डॉ स्निग्धा तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और प्लास्टिक कचरा के प्रति लोगों में जागरूकता लाया जाएगा, इसमें बागबाहरा अनुविभाग स्तर के अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिक सहभागिता करेंगे, उक्त कार्यक्रम “स्वच्छ बागबाहरा का सपना, प्लास्टिक मुक्त हो शहर अपना” की थीम पर आधारित है। कार्यक्रम के दौरान चंडी माता मंदिर परिसर में श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और परिसर की सफाई किया जाकर लोगों को स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। बागबाहरा एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी ने चंडी माता मंदिर परिसर में आयोजित श्रमदान से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को लेकर बताया कि आम जनमानस में प्लास्टिक के उपयोग पर परहेज करना और स्वच्छता जागरूकता लाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है और चंडी माता मंदिर परिसर की सफाई के साथ ही स्वच्छ बागबाहरा की दिशा में एक कदम बढ़ाया जा रहा है । श्रमदान से स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने में आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी उपस्थिति देकर श्रमदान मे सहभागिता कर सकेंगे। गौरतलब है कि डॉ स्निग्धा तिवारी बतौर डिप्टी कलेक्टर जनपद सीईओ के तौर पर पदस्थ रहते हुए सरायपाली और महासमुंद जिले के सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला शिशुपाल पर्वत पर भी श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया था, जिसकी प्रदेशभर में काफी सराहना हुई थी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment