बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 24 मार्च 2022) राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके आज यहां हाईकोर्ट के सामने स्थित एक निजी हॉटल में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की दर्जन भर महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वाजपेयी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर मिथकों को तोड़ा है। सुश्री उईके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने अनेक विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षाें की मिसाल देते हुए कहा कि पल प्रति पल हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में मुसीबतों के क्षण में भी हमें अपना आत्मविश्वास चट्टानों की तरह मजबूत रखना चाहिए। मजबूत और बेहतर समाज में महिलाएं नींव का कार्य करती है। महिलाएं जितनी मजबूत होगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति प्रबल हो तो, आप को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। जीवन में हमेशा सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। राज्यपाल ने जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज की डॉयरेक्टर पलक जायसवाल, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की सचिव डॉ. इंदू अनंत,श्रीमती शोभा पाठक, कुमारी विजया रानी, शीलू साहू, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बिलासपुर संस्थान की प्रभारी सुश्री स्वाति दीदी, डॉ. शैली ओझा, सुश्री मोनिका इजारद, डॉ. सुषमा सिंह, एवं बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर डॉ. किरण सिंह शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

