बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 24 मार्च 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल के निर्देश पर अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप द्वारा कोरबा शहर संभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया, तथा ग्रीष्मऋतु को ध्यान में रखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने शहर संभाग कार्यालय कोरबा के निरीक्षण में पहुंचकर शहर के विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को ग्रीष्मऋतु के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये। बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की सूची का अवलोकन करते हुए उन्होने बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाने को कहा। भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश प्रसारित किये गये।
बैठक में स्टाप/डिफेक्टिव मीटरों को बदलने, मिस्डकाल सर्विस में त्वरित कनेक्शन देने, खराब एबी स्विच व जीर्ण फ्यूजों को बदलने तथा फेल्ड ट्रांसफार्मरों को क्षेत्रीय भंडार मंे वापस करने संबंधी विस्तृत चर्चा हुई। लाईन लाॅस को कम करने एवं ट्रांसफार्मरों को खराब होने से बचाने के सुझाव एवं मीटर रीड़रों को नियमित समय पर तथा सही रीडिंग लेने के लिये निर्देश भी दिये गये।
इस दौरान कार्यपालन अभिंयता श्री अनुपम सरकार, सहायक अभियंता श्री तुषार सिन्हा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

