रायगढ़।घरघोड़ा (वायरलेस न्यूज़) बरौद कॉलरी।केंद्रीय सरकार के श्रम विरोधी नीतियों, महगाई व देश बेचने की नीति के विरुद्ध हिंदुस्तान के दस बड़ी श्रम संगठनों के आव्हान पर एसईसीएल कोयला क्षेत्र की विभिन्न खदानों में भी साऊथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक श्रम संगठन भी 28 व 29 मार्च को ही होने वाली दो दिन हड़ताल में भाग लेगी यह कहना एसईकेएमसी इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपालनारायण सिंह ने गत दिनों एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा परियोजना में एटक, सीटू, एचएमएस श्रम संगठन के कन्वेंशन में गोपाल नारायण सिंह ने उक्त बातें कही विभिन्न क्षेत्रों से इंटक श्रम संगठन के पदाधिकारियों की पृथक रूप से बैठक लेकर उक्त दो दिनों हड़ताल में भाग लेने के अपने प्रतिनिधियों से दीगर यूनियनों से संबंध स्थापित कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
गेवरा परियोजना में हुए कन्वेशन में रविन्द्र सिंह, संदीप चौधरी, किशोर सिन्हा, भागवत सिंह, गनपत चौहान, सदाराम रजक सहित आधा सैकड़ा इंटक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कन्वेंशन में भाग लिया। वही केंद्रीय नेताओं में एचएमएस नाथूलाल पाण्डेय, एटक हरिद्वार सिंह, सीटू व्ही.एम. मनोहर, व्ही. एन. शुक्ला प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित होकर हड़ताल में जाने की अपील की। केंद्रीय नेताओं ने अपने बीस सूत्रीय मांगों के साथ ही नौ सूत्रीय राष्ट्रीय स्तर की मांगों की ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा से संबंधित नोटिस अध्यक्ष सहप्रबंध निर्देशक एसईसीएल बिलासपुर श्रम मंत्रालय भारत सरकार के साथ ही संबंधित अधिकारियों को गत सात मार्च को ही विधिवत प्रेषित किया जा चुका है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

