किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
सरायपाली नगरपालिका उपाध्यक्ष और एक पार्षद भाजपा की सदस्यता से निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री ने जारी किया निष्कासन आदेश
महासमुंद (वायरलेस न्यूज़) – सरायपाली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सुशीला पटेल एवं वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्रीमती राखी चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन साय ने निष्कासन आदेश जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी निष्कासन आदेश में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद सरायपाली में कांग्रेस के अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव से हटाने हेतु पार्टी द्वारा पहल की गई थी जिस के विभिन्न स्तरों पर बैठक के बुलाई गई और बैठक की सूचना दी गई लेकिन इनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी से सरायपाली नगर पालिका के पार्षद और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते हुए भी पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की गई तथा पार्टी अनुशासन को भंग किया गया उपरोक्त स्थिति में इस आचरण को अनुशासनहीनता माना गया है भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की थी जिसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से सुशीला पटेल और राखी चौहान को निष्कासित कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.22वार्ड क्.29 भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधु राव के पक्ष में मतदाताओं से एक-एक वोट की महापौर पूजा विधानी और मनीष अग्रवाल ने जनसंपर्क किया
बिलासपुर2026.05.22राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है – अमर अग्रवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान की कड़ा निंदा की
Uncategorized2026.05.22अमर अग्रवाल बोले — लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध तेज
Uncategorized2026.05.21कहां है सुशासन : इन बेबसो की कौन लेगा सुध :- *नेता प्रतिपक्ष* ०० *ऐसे हजारों निशक्त विधवाएं और बुर्जुग भटक रहे पेंशन के लिये* ००


