(.पुष्पेन्द्र श्रीवास.) कोरबा तीन दिन से लापता बिलासपुर के युवक की अधजली लाश कोरबा जिले के चैतुरगढ़ मुख्यमार्ग से मिली है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव कार से लेकर कोरबा-पाली के जंगल पहुंचे। वहां इन लोगों ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग गए। मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की, तब हत्या का राज खुला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा क्षेत्र के परसाही गांव से गायब हुआ था युवक
सरकंडा क्षेत्र के परसाही गांव से गायब हुआ था युवक
ग्राम परसाही में रहने वाला महिंगल पटेल (36 साल) बीते 22 मार्च की शाम घर से लगरा गांव जाने की बात कहकर निकला था। वह रात भर घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन भी उसका कुछ पता नहीं चला। लेकिन, इस दौरान उसकी बाइक परिजन को सीपत थाना क्षेत्र के लगरा स्थित खारंग नदी के किनारे एनीकट के पास मिली। अनहोनी की आशंका से परिजन ने इस घटना की सूचना सरकंडा थाने में दी।
एनीकट में युवक को खोजती रही पुलिस
घर से निकले युवक के गायब होने की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया। इसके बाद नगर सेना की आपदा प्रबंधन की टीम को बुलाया गया। पुलिस को संदेह था कि एनीकट के किनारे बाइक मिली है तो महिंगल के साथ नदी में ही कोई हादसा तो नहीं हो गया। इसके बाद गोताखोरों से नदी में तलाश कराई गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
एनीकट के पास बाइक मिली, तब डेम में की जा रही थी युवक की तलाश
एनीकट के पास बाइक मिली, तब डेम में की जा रही थी युवक की तलाश
मोबाइल की जांच से खुला हत्या का राज
पुलिस अफसरों ने बताया कि गायब युवक की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली गई और युवक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाला गया। तब कुछ युवकों से 22 तारीख को उसकी लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबरों के जरिए युवकों की पहचान की। इनमें से 1 युवक जो महिंलाग का दोस्त था पर संदेह हुआ। उसको पकड़कर पूछताछ शुरू की। तब तीन आरोपियों का नाम सामने आया। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने महिंगल की हत्या कर दी है और लाश कोरबा जिले के पाली में फेंक दी है। आरोपी युवकों के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां अधजली लाश मिली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि महिंलाग का मर्डर अवैध संबंधों के चलते हुआ है।
TI बोले- गायब युवक का मिला है शव
इधर, TI परिवेश तिवारी ने बताया कि युवक तीन दिन से गायब था। उसकी लाश कोरबा जिले में मिली है। इसकी सूचना कोरबा पुलिस को दी गई है। वहां मर्ग जांच के बाद सरकंडा पुलिस हत्या का अपराध दर्ज करेगी। हत्या के आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

