🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नंदगोपाल नंदी के कैबिनेट मंत्री बनने पर कमल शर्मा ने दी बधाई विधानसभा चुनाव के दौरान रायगढ़ आए थे नंदी

On: March 25, 2022 7:15 PM


रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बने हैं। इसमें नंदगोपाल नंदी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। श्री नंदी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शहर के भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने रायगढ़ आए थे। वे अपने सरल, सहज स्वभाव के कारण अल्प समय मेें ही कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। मुझे भी उनसे मिलने का मौका मिला और उनके साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में काफी मेहनत की थी। वे वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले। उत्तरप्रदेश में भी वे काफी लोकप्रिय हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास व कार्यकर्ताओं के लिए वे हमेशा सुलभ रहते हैं। उनकी लोकप्रियता व कार्यों को देखते हुए इस बार भी उन्हें योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment