🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शादी का प्रलोभन देकर महिला से दुष्कर्म….धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर….

On: March 25, 2022 7:23 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 23.03.2022 को थाना धरमजयगढ़ में थानाक्षेत्र की महिला द्वारा संदीप लकडा के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है । आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । महिला बताई कि संदीप लकडा विवाहित है, संदीप की पत्नी पिछले दो साल से संदीप को छोड़कर मुम्बई में कहीं रहती है । संदीप लकडा पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन दिया और भरण पोषण का खर्चा उठाउंगा कहकर अपने साथ पत्नी के रूप में रहने के लिए बोला । तब उसे मना की तो वह घर में जोर जबरजस्ती पूर्वक शारीरिक संबंध बनाया और किसी को मत बोलना बोला । समाज में बदनामी होगी कहकर चुप रह गई पर उसके बाद भी कई बार संदीप घर आकर इच्छा के बगैर शारीरिक संबंध बनाया । कुछ दिनों बाद संदीप दूर - दूर रहने लगा, तब अपने घर पर मीटिंग कराई, मीटिंग में संदीप लकडा सब के सामने अपनाउंगा और होने वाले बच्चे का ध्यान एवं खर्च उठाउंगा बोला । इन सब बातों की जानकारी संदीप लकडा की पत्नी को हुई तो वह मुम्बई से धरमजयगढ़ आयी, उसके बाद संदीप अपने पत्नी, बच्चों के साथ महाराष्ट्र भाग गया था । महिला के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध संदीप लकडा थाना धरमजयगढ़ में *धारा 376 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी संदीप लकडा पिता फ्रांसिस लकडा उम्र 33 साल को धरमजयगढ़* में आज दिनांक 25/03/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment