🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोयले के अवैध तस्करी,25 टन कोयला सहित ट्रक की जप्ती, आरोपी भेजा गया रिमांड पर

On: March 25, 2022 7:29 PM

● कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े कोल माफियों पर घरघोड़ा पुलिस कस रही शिकंजा…. *रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । कोयले के काले कारोबार में जुड़े कोल माफियाओं पर रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर जिले में लगातार कार्रवाई किया जा रहा है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर दिनांक 23.03.2022 को घरघोड़ा एवं तमनार पुलिस द्वारा कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन में लिप्त तथा कम्पनी द्वारा डम्प कोयले की चोरी में संलिप्त 2 ट्रेलर एवं 1 ट्रक को जप्त कर आरोपियों पर कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया था । इसी क्रम में दिनांक 24.03.2022 के रात्रि करीब 11:30 बजे थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ढोरम के पास एक ट्रक में अवैध उत्खनन कोयला लोड होकर टेरम घरघोड़ा की ओर जाने के लिये निकला है । सूचना पर थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा तत्काल स्टाफ को कार्रवाई के लिये रवाना किया गया । सहायक उप निरीक्षक वेलफ्रेड मसीह के हमराह स्टाफ द्वारा टेरम मोड़ घरघोड़ा के पास *ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 4407* को रोकने का इशारा किया गया जो पुलिस स्टाफ के इशारे को अनदेखा कर ट्रक का ड्रायवर वाहन को धरमजयगढ़ की तरफ तेज भगाने लगा जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा पीछा कर *सराईपाली महाराज ढाबा के पास मेन रोड पर* गाड़ी को रुकवाया गया । ट्रक को चेक करने पर डाला में कोयला लोड था, चालक को ट्रक में लोड कोयला के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा और लोड कोयला के संबंधा में कोई कागजात नहीं होना बताया। चोरी की संपत्ति के संदेह पर पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक को मय वाहन गाड़ी समेत थाना लाया गया जिससे पूछताछ करने पर बताया कि कोयले को ढोरम के पास खुले मैदान से चोरी कर लाया है जिसमें *रायगढ़ के नौशाद खान और शब्बू उर्फ समीम खान* कोयला की चोरी तथा वाहन को निकालने में रैकी कर मदद किए हैं । आरोपी वाहन चालक धोबी दास उर्फ दीपक दास महंत कोयले को अंबिकापुर ले जाना बताया है । आरोपी से मिली जानकारी पर नौशाद खान और शब्बू उर्फ समीम खान की पतासाजी किया गया जा रहा है । आरोपी चालक *धोबी दास उर्फ दीपक दास महंत पिता मोहनदास उम्र 26 वर्ष निवासी दर्रीपाड़ा एफसीआई गोदाम के बगल में अंबिकापुर थाना कोतवाली जिला सरगुजा* पर थाना घरघोड़ा में *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* की कार्यवाही कर ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 4407 में चोरी का कोयला करीब *25 टन कीमती ₹1,25,000 को ट्रक सहित जप्त* किया गया है । आरोपी धोबी दास उर्फ दीपक दास महंत को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कोयले की अवैध तस्करी से जुड़े आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जिन पर विधि सम्मत कार्यवाही की जावेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment