🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर एडवोकेट क्रिकेट लीग…
हमीदा हॉक्स की 20 रनों से शानदार जीत ,राशि तिवारी हुई “प्लेयर ऑफ द मैच” दोनों टीमों को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा खेल के दौरान उपस्थित रहे

On: March 26, 2022 1:54 PM

बिलासपुर एडवोकेट क्रिकेट लीग
हमीदा हॉक्स की 20 रनों से शानदार जीत ,राशि तिवारी हुई “प्लेयर ऑफ द मैच”

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 6 मार्च से खेले जा रहे बिलासपुर एडवोकेट क्रिकेट लीग का मैच आज हाईकोर्ट की दो महिला टीम हमीदा हॉक्स और एम एस क्वींस के बीच सुबह खेला गया ।
10-10 ओव्हर के क्रिकेट मैच में हमीदा हॉक्स ने शानदार 20 रनों से जीत हासिल की है ,वहीं एम एम क्वींस ने 5 विकेट गिराकर 63 रन बना पाई, जबकि हमीदा हॉक्स ने जीत के लिए 84 रन का लक्ष्य रखा था।

मैन आफ द मैच राशि तिवारी

आज हाईकोर्ट की महिला वकीलों की मैच को देखने के लिए स्टेडियम में काफी संख्या अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही, दोनो टीमों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन की साथ ही मैच बहुत ही रोचक रहा दोनो तरफ से चौकों की बरसात होती रही ।

पहली बार महिला क्रिकेट टीम का मैच खेला गया दोनों टीमों को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा खेल के दौरान उपस्थित रहकर खेल का आनन्द लेते रहे।
हमीदा हॉक्स टीम की उतकृष्ट खिलाड़ी राशि तिवारी प्लेयर ऑफ द मैच घोषित की गई 15 रन देकर शानदार 3 विकेट लिया।वहीं हमीदा हॉक्स की अदिति सिंघवी बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर राशि तिवारी को घोषित किए गए।
आज के मैच की कामेंट्री अधिवक्ता प्रतीक शर्मा ने बड़े रोचक अंदाज में की।
आज के मैच को देखने के लिए महाधिवक्ता श्री सतीश चंद्र वर्मा जी के अतिरिक्त , हमीदा सिद्दकी, स्पोर्ट्स एंड कल्चरर सेकेट्री राहुल तामस्कर, गौतम खेत्रपाल,मधुनिषा सिंह, संदीप दुबे , पवन केशरवानी, सुनीता जैन, एम आशा, अक्षरा अमित, निरुपमा बाजपेयी, उषा चन्द्राकर, चन्द्रेश श्रीवास्तव ,अनिल त्रिपाठी , संदीप सिंह ,अमित वर्मा, मलय श्रीवास्तव, घनश्याम पटेल सहित बड़ी संख्या में हाईकोर्ट वकील उपस्थित रहे।
आज के दोनों टीमो में क्रमशः हमीदा हॉक्स की तरफ से हमीदा सिद्धकी, दीपाली पांडेय, पूर्णिमा सिंह, सरीना खान, रुचि नागर, प्रज्ञा पांडेय (कप्तान), नसरीन, अदिति सिंघवी, शिवली दुबे, राशि तिवारी, नेहा श्रीवास्तव, आस्था शर्मा, , अंकिता शुक्ला, प्रिया मिश्रा और गौरी गुप्ता।
एम एम क्वींस मधुनिषा सिंह , प्रियम्बदा सिंह (कप्तान) , आस्था शुक्ला, के राधिका, किरण सिंह, लक्छमीन कश्यप, लक्ष्मी साहू, महिमा गुप्ता, समीक्षा गुप्ता ,अनुजा शर्मा , सोनिया कुलदीप ने मैच में सम्मिलित रही है।
बिलासपुर एडवोकेट क्रिकेट लीग में शर्मा शॉक्स, ए डी पी एवेंजर्स, मिर्जा माईटी वॉरियरस, भारत टाईटन, त्रिपाठी सुपर किंग्स, परांजपे चैम्पियनस,भादुड़ी बटालियन, सिन्हा स्वेगरस, एस वी ए जी वारियर्स और वाई सी शूटर्स की टीमो के बीच मैच खेला जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment