🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा मुड़ापार निवासी सियाराम साहू की पुत्री संध्या साहू ने अपने घर पर फांसी लगाई

On: March 27, 2022 11:45 AM

(.पुष्पेन्द्र. श्रीवास.) कोरबा मुड़ापार निवासी सियाराम साहू की पुत्री संध्या साहू ने अपने घर पर फांसी लगा ली । शनिवार की तड़के परिजनों को पता चलते ही घर में कोहराम मच गया ।

मृतका संध्या की मां और पिता सियाराम साहू के मुताबिक उनकी पुत्री एनसीडीसी स्कूल मुड़ापार में 10वीं की छात्रा थी। अभी कुछ दिन पहले ही उसका एग्जाम समाप्त हुआ था। उनकी पुत्री काफी चंचल स्वभाव की थी लेकिन परीक्षा के बाद से ही वह अक्सर गुमसुम रहा करती थी ।
देर रात उसने गमछे से फंदा बनाकर फाँसी लगा ली । उन्हें आज तड़के ही इस घटना का पता चला ।

फिलहाल जिला अस्पताल में मृतका संध्या के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है वहीं पुलिस संध्या की खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment