🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाषा सलाहकार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत देशमुख की हिंदी विश्वविद्यालय को भेंट
कुलपति प्रो. शुक्‍ल से की चर्चा

On: March 29, 2022 8:39 AM


वर्धा,(वायरलेस न्यूज़ 29 मार्च 2022) : महाराष्‍ट्र सरकार की भाषा सलाहकार समिति के अध्‍यक्ष, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं अखिल भारतीय मराठी साहित्‍य सम्‍मेलन के पूर्व अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत देशमुख ने महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल के साथ सोमवार 28 मार्च को विभिन्‍न अकादमिक विषयों पर महत्‍वपूर्ण चर्चा की। भविष्य में मराठी विद्यापीठ की स्थापना करते समय उसका स्वरूप कैसा होगा, इसपर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। चर्चा में प्राध्यापक एवं लेखक राजेंद्र मुंढे ने भी हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान कुलपति प्रो. शुक्‍ल ने विश्‍वविद्यालय में संचालित विभिन्‍न पाठ्यक्रम, कार्यक्रम एवं योजनाओं का उल्‍लेख करते हुए बताया कि विश्‍वविद्यालय ने भाषा और साहित्‍य के साथ-साथ ज्ञान-विज्ञान और तकनीकी को लेकर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्‍होंने रिद्धपुर में श्री चक्रधर स्‍वामी मराठी भाषा एवं तत्‍वज्ञान अध्ययन केंद्र की स्‍थापना, भारतीय अनुवाद संघ की शुरूआत तथा नई शिक्षा नीति के आलोक में उच्‍च शिक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. शुक्‍ल ने देशमुख को बहुवचन त्रैमासिक की हाल ही में प्रकाशित प्रतियां भेंट स्‍वरूप प्रदान की तथा श्री देशमुख ने कैफी आज़मी पर लिखी पुस्तक कुलपति प्रो. शुक्ल को भेंट दी। लक्ष्‍मीकांत देशमुख ने संभावित मराठी भाषा विद्यापीठ के प्रारूप को लेकर कुलपति प्रो. शुक्‍ल के साथ विस्तार से परामर्श किया। श्री देशमुख ने विश्‍वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्‍ल के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने जनसंचार विभाग के पराड़कर मीडिया लैब और अन्‍य विभागों को भी भेंट दी। इस अवसर पर विवि के सहायक प्रोफेसर संदीप सपकाले, शैलेश मरजी कदम, जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे तथा पदमाकर बाविस्‍कर उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment