बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ – 26 मार्च, 2022) दिनांक 29 मार्च, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक पूर्व रेलवे ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वावधान में पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ईआरएसए) के द्वारा 86वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैम्पियनशिप - 2021-22 (पुरुष और महिला) का आयोजित साई स्टेडियम, साल्ट लेक, कोलकाता में प्रारम्भ किया । *इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक 31 मार्च, 2022 को होगा । प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 18 क्षेत्रीय रेलवे और 4 उत्पादन इकाइयों ने भाग ले रही है* । इस 86वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने अपने परिक्षेत्र में शानदार प्रर्दशन किया है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मुन्नी देवी ने एथलेटिक चैंपियनशिप में मुन्नी देवी ने 37 मिनट 42 सेकेंड के समय के साथ 10000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया । इसी प्रकार थ्रो ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया है । शक्ति सोलंकी ने शॉट पुट थ्रो में तीसरा स्थान प्राप्त किया । दिनेश कुमार ने 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । अखिल भारतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में अविलाश सक्सेना ने पहला स्थान हासिल किया । महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पांचों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 15, 2026सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत (IAS) को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
बिलासपुरAugust 15, 2026कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश
बिलासपुरAugust 15, 2026स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बीके स्वाति दीदी ने विशाल जनसमूह को दिलाई शपथ
बिलासपुरAugust 15, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रेल परिवार व उपस्थित जनों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

