युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने रेलवे डीआरएम,कोरबा को सौपा ज्ञापन..
(.पुष्पेन्द्र. श्रीवास.कोरबा ) गेवरा स्टेसन से यात्री ट्रेन परिचालन,जनरल टिकट खरीदी एव समय पर ट्रेन चलाने की मांग..
मांग पूर्ण न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….
कोरबा: युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधसूदन दास के नेतृत्व में यात्री ट्रेनों के परिचालन में हो रही लेट लतीफ,बंद सभी ट्रेनों की परिचालन की मांग एव गेवरा स्टेशन में जनरल टिकट का बिक्री पुनः प्रारम्भ करने की मांग को लेकर रेलवे डीआरएम,कोरबा को ज्ञापन सौंपा एव मांग पूरी न होने की दशा में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी गई….!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की — हमारे द्वारा देखा गया है कि रेलवे के द्वारा गेवरा स्टेशन में यात्री ट्रेनों के परिचालन में जमकर लापरवाही बरती जा रही है कोविड के नाम पर ट्रेने पहले बंद कर दी गई अब सामान्य स्थिति होंने के बाद भी रेलवे के द्वारा सिर्फ और सिर्फ कोयला लदान में रिकॉर्ड बनाने के चक्कर मे नागरिकों का जीना दुशवार कर दिया गया है यात्री ट्रेनों को पहले तो बंद कर दिया गया और अब कुछ ट्रेनों को चालू किया गया है परंतु 11 की ट्रेन 3 बजे शाम की ट्रैन रात में ये स्थिति कर रखे है साथ ही साथ जनरल टिकट भी बंद कर दिया गया है हम मांग करते है कि रेलवे हमारी मांगो को संज्ञान में लेते हुए त्वरित निराकरण करे अन्यथा हमारे द्वारा चरणबद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होगी…
इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा,युवा कांग्रेस जिला महासचिव नरेंद्र यादव,दीपक दास महन्त,युवा कांग्रेस जिला सचिव कमल किशोर चंद्रा,जय किशन पटेल,शुभम महन्त,आदिल खान, राजपूत,एनएसयूआई से दिवाकर राजपूत,गुलसनदिप, दीपक मिश्रा,रितेश पांडे,अभिजीत सिंह,राजेश मनहर,रामकुमार पटेल,और अनेक युवा कांग्रेसी एव एनएसयूआई उपस्थित थे….!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

