🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़- आईपीएल क्रिकेट सट्टा और जुआ अड्डों पर पुलिस का छापा,
20 लाख के सट्टा हिसाब के साथ 1.15 लाख नकदी , 4 टीवी, 15 मोबाइल, रिकार्डर किया जप्त

On: April 3, 2022 6:25 PM


● *कोतवाली, चक्रधरनगर, सारंगढ़, सरिया और खरसिया क्षेत्र में पंजाब-चेन्नई मैच में ऑनलाइन सट्टा ले रहा आरोपी गिरफ्तार एक दिन में 18 प्रकरणों में 26 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सटोरिये ऑनलाइन मैच पर सट्टा लिखने की सूचनाओं पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 03.04.2022 को जिले के कई थानाक्षेत्र में जुआ-सट्टा पर कार्रवाई की गई है ।

एसपी श्री मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटेल के मार्गदर्शन पर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में आईपीएल सीजन- 15 में आज 6 बड़ी कार्यवाही किया गया है – (1) गंगाराम तालाब के पास पतरापाली रायगढ़ में रहने वाले पुरुषोत्तम यादव पिता राकेश यादव उम्र 19 वर्ष से ₹5000 नगद के साथ ₹3,56,000 का सट्टा पट्टी एक टीवी, इंटेक्स मोबाइल, एक रिकॉर्डर, एक नोकिया मोबाइल, की जब्ती की गई है । (2) ढिमरापुर के पास किया गया जिसमें राजेंद्र साहू पिता मालिक राम साहू उम्र 23 वर्ष को पंजाब चेन्नई मैच के दौरान मोबाइल पर सट्टा लेते पकड़ा गया । आरोपी से नगदी ₹7000 के साथ दो नग मोबाइल एवं ₹70000 सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया है । आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली कि दिल्ली मुंबई में सट्टे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों से आईडी लेकर उस आईडी के जरिए स्थानीय लोगों से सट्टा पट्टी लेता था । (3) इंदिरा नगर में गौरव यादव पिता पप्पू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी इंदिरा नगर से ₹4000 एक टीवी दो मोबाइल । (4) चांदमारी पर श्रेष्ठ दास पिता राजू दास उम्र 22 वर्ष पिता चांदमारी से अट्ठारह सौ रुपए नगद एक इंटेक्स मोबाइल तथा ₹30000 का सट्टा पट्टी जब्त किया गया है आरोपी अपने आईडी से सट्टा खिला रहा था । (5) इंदिरा नगर के पास दिलीप चौहान पिता स्वर्गीय केदारनाथ चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी कयाघाट को 4500 रुपए एक मोबाइल के साथ पकड़ा गया है । आरोपी से ₹28000 का सट्टा पट्टी की जब्ती की गई है आरोपी अपनी आईडी से सट्टा खिला रहा था । (6) केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास पप्पू चौहान पिता दाताराम चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी ढिमरापुर से ₹4000 नगद, एक मोबाइल तथा ₹350000 के सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । वहीं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा 2 कार्रवाई की गई है । (1) बोईरदादर में लक्ष्मी राम कुर्रे पिता समारोह कुर्रे उम्र 36 वर्ष निवासी पूछापारा रायगढ़ को पंजाब चेन्नई के मैच में ऑनलाइन सट्टा लेते गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से नगद ₹7000 तथा 2 मोबाइल एवं ₹103000 सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया है । (2) विशाल गुप्ता पिता रामदेव गुप्ता उम्र 21 साल निवासी आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास थाना चक्रधरनगर से रकम 5000 पांच हजार, 2 नग मोबाइल, सट्टा पट्टी 2,68,600 रूपये का जप्त । टीआई सारंगढ़ विवेक पाटले के नेतृत्व में सारंगढ़ टीम द्वारा रेंजर पारा सारंगढ़ में सिया राम चौहान पिता तुलसीराम चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी रेंजर पारा वार्ड क्रमांक 15 को मैच पर ऑनलाइन सट्टा लेते गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से ₹8000 नगदी के साथ ₹1,00,000 का सट्टा पट्टी, 1 मोबाइल तथा एक टीवी की जब्ती की गई है । इसी कड़ी में खरसिया टीआई एस.आर साहू द्वारा आज तीन कार्रवाई क्रिकेट सट्टा पर किया गया है । (1) आयुष अग्रवाल उर्फ़ राहुल पिता कैलाश अग्रवाल उम्र 27 वर्ष मौहापाली रोड खरसिया (2) अमित अग्रवाल पिता अनुप अग्रवाल उम्र 26 वर्ष स्टेशन रोड खरसिया (3) अग्रवाल पिता गजानंद अग्रवाल उम्र 36 वर्ष रायगढ़ चौक खरसिया से कुल 3 नग मोबाइल फोन, 37 हजार रुपये , 2 नग डायरी, 1 टीवी एवं 6 लाख की सट्टा-पट्टी की जप्ती की गई है । थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा आरोपी शिव कुमार चौहान पिता कलप राम चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी बोंदा थाना सरिया को 3750 रूपये नकद एवं 4000 रूपये के पट्टी के साथ पकड़ा गया है । इसी प्रकार छाल थाना क्षेत्र में 02 आरोपियों को सट्टा पट्टी, नकदी रकम 3,200 रूपये के साथ पकड़ा गया । जूटमिल पुलिस द्वारा जुआ रेड कार्रवाई में 8 व्यक्तियों से 22380 रूपये, कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जुआ कार्रवाई में 3 जुआरियों से 2490 रूपये की जप्ती की गई है । रात तक की कार्रवाई 26 ‌व्यंक्तियों से 1,15,120 रूपये की जप्ती कर कार्रवाई की गई है । अन्य क्षेत्रों में भी जुआ-सट्टा की कार्रवाई जारी है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment