🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

Breaking news ब्लेड से रेता छात्रा का गला, बालिका की हालात गंभीर

On: April 4, 2022 9:21 AM

Korba: (.पुष्पेन्द्र .श्रीवास.वायरलेस न्यूज़ ) //// उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी में अध्ययनरत कक्षा 8वी की नाबालिग छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवी में ही अध्ययनरत नाबालिग छात्र ने दबोचकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना होते ही छात्राओं में सनसनी फैल गयी। वही घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और ईलाज जारी है।

मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गयी जहां मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों सहित गाड़ी में आये थे और घटना को अंजाम देकर चले गए। जहां मुख्य आरोपी फरार है और 2 अन्य संदेही को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर सकती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment