● चौकी जोबी प्रभारी बालिका को बिहार से लाये खरसिया, पोक्सो एक्ट में आरोपी गया जेल….
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 31.03.2022 को पुलिस चौकी जोबी में किशोर बालिका (17.10 साल) के परिजन आकर दिनांक 18.03.2022 के बालिका के बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये । बालिका के परिजन बताये कि दिनांक 18.03.2022 के शाम करीब 06:00 बजे घर में किसी को बिना बताये बालिका कहीं चली गई जो वापस नहीं आने पर मोहल्ले, रिश्तेदारों के पास पता तलाश किये, कहीं पता नहीं चला शंका है कि नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है । चौकी प्रभारी जोबी उप निरीक्षक थानूराम नायक द्वारा अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 144/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । चौकी प्रभारी द्वारा बालिका एवं गांव के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि घटना दिनांक से गांव का संतोष कुमार राठिया उर्फ टिल्लु भी गायब था किन्तु टिल्लु अब वापस आ गया है । परिजनों द्वारा टिल्लु राठिया पर लड़की को भगा ले जाने का संदेह व्यक्त किये जाने पर टिल्लु राठिया से चौकी प्रभारी द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर टिल्लु राठिया ने बताया कि वह बालिका को भगा ले जाकर गोपालपुर बिहार अपने परिचित/रिस्तेदार के यहां रखा है । तत्काल चौकी प्रभारी जोबी एसआई नायक द्वारा एसपी श्री मीना एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय को अवगत कराकर गोपालपुर (बिहार) रवाना हुये । जहां से बालिका को खरसिया लाया गया । बालिका से पूछताछ कथन, मेडिकल उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 IPC 6 Pocso Act बढ़ाकर आरोपी संतोष कुमार राठिया उर्फ टिल्लु राठिया चरण सिंह उम्र 21 वर्ष भालूनारा रामनगर थाना खरसिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । मामले में बालिका की पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जोबी उप निरीक्षक थानूराम नायक, आरक्षक योगेश कुमार कुर्रे, मुकेश कश्यप की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

