● रैरूमा पुलिस मवेशी मालिक सहित 3 आरोपियों पर दर्ज की पशुक्रूरता का अपराध….
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)। दिनांक 03-04/2022 को रात्रि गश्त दौरान पेट्रोलिंग कर रहे चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक जेम्स कुजूर को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड पासिंग ट्रक वाहन में क्रूरतापूर्वक 40-50 मवेशियों को भरकर झारखंड बूचड़खाने ले जाया जा रहा है । चौकी प्रभारी रैरूमा द्वारा देर रात्रि पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी धरमजयगढ़ को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर लैलूंगा थाने से अतिरिक्त स्टाफ बुलाकर कई स्थानों पर चेकप्वाइंट लगाकर वाहनों की बारीकी से जांच किया जा रहा था । आज दिनांक 04.04.2022 के भोर करीब 3:30-04:00 बजे के मध्य ग्राम रैरूमाखुर्द यादव होटल के पास मेन रोड पर वाहनों को चेक कर रहे स्टाफ द्वारा ट्रक क्रमांक JH-01-AN/0438 को रोका गया । ट्रक का चालक नाम 1- वसीम अकरम पिता मोहम्मद सफीक नीर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम महरन थाना बेडो रांची (झारखंड) बताया तथा परिचालक अपना नाम 2- आतेतुल्ला रहमान पिता महरुम असीर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चचकापी थाना बेडो रांची (झारखंड) बताया । पूछताछ में दोनों डाला अंदर रखे मवेशियों को सरसींवा( बलौदाबाजार) से रायकेरा गुमला (झारखंड) ले जाना बताएं । आरोपियों ने मवेशी मालिक कासिम अंसारी निवासी रायकेरा गुमला (झारखंड) के साथ सरसींवा से आगे पीछे निकलना बताये हैं जिस पर थाना धरमजयगढ़ चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर पशुक्रूरता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । ट्रक के डाला में रखे 41 नग कृषक मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है जिनको गौठान में रखने की व्यवस्था कराई जा रही है । कार्यवाही में उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक बृजेश लकडा, हेमलाल बरेठ, एलकेयुस लकडा, कन्हैया लाल भगत की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

