फरसाबहार (वायरलेस न्यूज़)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी ने रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा दिये गए पत्र पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों तथा ठेकेदारों की बैठक ली। जिसमे रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 153 सराईपाली – सारंगढ़ – रायगढ़ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 49 क्रमांक मसनियाकला से रेंगारपाली एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 अम्बिकापुर – पत्थलगांव – कुनकुरी के निर्माण में हो रही देरी, गुणवत्ता में कमी एवं लापरवाही की बात रखी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी ने बैठक में उपस्थित केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों से जानकारी ली। एवं ठेकेदारों से भी बात कर सड़क निर्माण में हो रही देरी एवं आ रही तकनीकी रुकावट को दूर तत्काल करने का निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 153 सराईपाली – सारंगढ़ – रायगढ़ मार्ग के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेट करने की कार्यवाही व नए ठेकेदार को कार्य देने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रस्ताव रायगढ़ रिंग रोड, रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग, लावाकेरा से लुड़ेग मार्ग, कुनकुरी से तपकरा मार्ग एवं जशपुर से मनोरा, सन्ना, पंडरापाट, सामरबहार, मैनी, बतौली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने के लिए तकनीकी प्रक्रिया अपना कर कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी किए गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

