🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगर की शांत फ़िजा को अशांत होने से प्रबुद्ध जनों की सूझबूझ से टल गई,मोहल्ले जनों ने राहत महसूस की

On: April 5, 2022 5:36 PM

आज नगर की शांत फ़िजा को अशांत होने से प्रबुद्ध जनों की सूझबूझ से टली लोगों ने राहत महसूस की

बिलासपुर/ (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) वार्ड 16 विष्णु नगर कुदुदण्ड में दो संप्रदाय को लेकर जाति विद्वेष को लेकर अप्रिय घटना घटित होने से नगर की शांत फ़िजा अशांत होने से बच गई इसका श्रेय कुदुदंड के प्रबुद्ध जनों को जाता है। जिससे यहाँ के रहवासी शान्ति महसूस कर रहे हैं।
हुआ यूं कि कुदुदंड स्थित शासकीय स्कूल में शासकीय शिक्षक के पद में पद्स्थ ने अपने मोबाईल फोन पे एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसमे शाला में पढ़ने वाले बच्चो के परिजनों के फोन नम्बर को जोड़ा गया । पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाए उस ग्रुप में एक धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी कर दिया था।
शिक्षक की इस हरकत से मोहल्ले के समुदाय विशेष के लोगो की भावना को ठेस पहुंचा जिसके बाद इस संबंध में शिक्षक के खिलाफ थाना सिविल लाईन में वार्ड वासियो के साथ जाकर शिकायत की। थाना प्रभारी JP गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आला अधिकारियो को मामले की सूचना दी और शिक्षक को निवास से गिरफ़्तार कर थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ धारा 295-A के तहत अपराध कायम कर लिया गया।

इस मामले में वार्ड के जनप्रतिनिधि रोहित मिश्रा भाजपा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, रेहान रज़ा कांग्रेस नेता,और नवीन तिवारी कांग्रेस नेता सहित मोहल्ले के अनेक लोगों ने दोनों समुदाय के बीच समझाईश देकर शिक्षक से माफ़ी नामा लिखवाया गया और जिला न्यायालय में न्यायाधीश श्री डमरूधर चौहान के समक्ष पेश किया गया, तब जाकर लोगो ने चैन की सांस ली ।
कासिम खान, मंगला के फरीद खान , बबली, विकेश यादव ,नादिम खान, राहुल दास मानिकपुरी, सुखदेव,अरविंद पाण्डे, लतीफ़ खान,सूरज कुर्रे, जित्तू यादव, फारुख खान,सुहैल खान, बाबा खान मौजूद थे। दोनों पक्ष के वकील चन्द्रशेखर बाजपेयी और संजय टण्डन भी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment