🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल्वे सिंग्नल केबल चोरी मामले में अनूपपुर आरपीएफ के हत्थे चढ़े 6 चोर एक कबाड़ी

On: April 6, 2022 9:50 AM

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) । रेल्वे निर्माण विभाग के स्टोर से रेल्वे सिंगल केबल को चोरी करने वाले चोरों के एक गिरोह को आरपीएफ अनूपपुर ने अपने सूचनातंत्र से मिली पुख्ता सूचना पर शहडोल जिले के विभिन्न जगहों पर छापा मारकर 6 चोर एक रिसीवर को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।। इस संबंध अनूपपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एम एल यादव ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिंहा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 02.04.2022 एवं 03.04.2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर छादा रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में बने रेलवे निर्माण विभाग के स्टोर से रात्रि के समय रेलवे का सिगनल केबल चोरी करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 02 अलग-अलग मामलो में कुल 06 व्यक्तियों को तथा 01 रिसीवर को रेलवे सिगनल केबल के साथ पकड़ा गया एवं उनके विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर में रेलवे सपंत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
पहले मामले में पकड़े गए दो आरोपियों एवं एक रिसीवर का नाम-अनिल ढीमर उर्फ बंटी वल्द बबलू ढीमर, उम्र- 21 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 11, बरतरा, थाना-खैरहा, जिला- शहडोल (म.प्र.), उदय सिंह वल्द सुखदेव सिंह उम्र-37 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 17, चौराडीह, थाना-खैरहा, जिला- शहडोल (म.प्र.) एवं रिसीवर फहीम खॉन वल्द स्व. शहीद उम्र- 41 वर्ष, निवासी-54, ईदगाह रोड़, भूतही टोला, बुढ़ार, वार्ड नं. 11, थाना-बुढ़ार, जिला- शहडोल (म.प्र.) है। इसी मामले में एक अन्य फरार आरोपी प्रमोद बैगा उर्फ धनपत बैगा वल्द संजू बैगा उम्र-26 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 08, बरतरा, थाना-खैरहा, जिला- शहडोल (म.प्र.) को दिनांक 06.04.2022 को पकड़ा गया। उक्त मामले में कुल रू. 6000/- की रेल संपत्ति बरामद की गई है। इसी मामले में 02 अन्य फरार आरापियों की तलाश जारी है।
दूसरे मामले में 03 आरोपियों को रेलवे का सिगनल केबल के साथ पकड़ा गया जिनका नाम व पता- रिंकु चौधरी वल्द बलराम चौधरी उम्र- 20 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 11, कुदरीटोला, बरतरा,थाना-खैरहा, जिला- शहडोल (म.प्र.), सूरज चौधरी वल्द लीला करन चौधरी उम्र- 23 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 12, ग्राम व पोस्ट बरतरा, थाना- खैरहा, जिला-शहडोल (म.प्र.) एवं तीरथ कोरी वल्द पुरूषोतम कोरी उम्र-19 वर्ष, निवासी- वार्ड नं. 12, ग्राम व पोस्ट बरतरा, थाना- खैरहा, जिला-शहडोल (म.प्र.) है। उक्त मामले में कुल रू. 3600/- की रेल संपत्ति बरामद की गई है। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिंहा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आरपीएफ अनूपपुर की इस कार्यवाही से रेल्वे संपति को चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप व्याप्त हो गया है । वही इन चोरों के गिरोह को पकड़ने में रे.सु.ब. पोस्ट अनूपपुर के प्रभारी निरीक्षक-एम.एल.यादव, उप निरीक्षक- बिषन सिंह, उप.निरीक्षक.-सागर ठाकरे, प्र.आरक्षक-ए.के.दुबे, प्र.आरक्षक-एस.मिंज, आरक्षक-ए.बी.सिंह, आरक्षक-सत्यपाल सिंह एवं आरक्षक-मनोज सिंह आदि बल की सराहनीय भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment