● कापू पुलिस भी दस्तयाब की क्षेत्र से गुम हुये युवक, युवती….. *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा थाने में लंबित गुम इंसानों की गंभीरता पूर्वक जांच कर वर्ष 2021 एवं उसके पूर्व दर्ज किये गये सभी गुम नाबालिगों को दस्तयाब किया गया है । वर्तमान में थाना पुसौर में धारा 363 IPC के तहत दर्ज एक ही प्रकरण लंबित है, जो वर्ष 2022 का है जिसमें जांच जारी है । थाना पुसौर के पर्यवेक्षण अधिकारी एएसपी माहेश्वर नाग द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर थाना प्रभारी पुसौर को अप.क्र. 241/2021 धारा 363 IPC में अदम दस्तयाब दोनों बालिकाओं को अयोध्या उत्तर प्रदेश से लेकर आने निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी पुसौर द्वारा स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर दोनों बालिकाओं के अयोध्या में होने की पुष्टि होने पर दोनों बालिकाओं को रायगढ़ लाया गया । दस्तयाब बालिका बताई कि दिनांक 25/10/2021 के दोपहर तीनों सहेलियां (उम्र क्रमश: 15, 16,17 साल) अपने घरों में सरिया जाना बताकर निकले थे और सरिया न जाकर रायगढ़ से ट्रेन में बैठकर अयोध्या चले गये थे । वहां गांव के कुछ लोगों से साथ थे । पुसौर पुलिस द्वारा दिनांक 18.02.2022 को एक बालिका को अयोध्या से रायगढ़ लाया गया था, वहीं अन्य दो बालिकाओं को आज दिनांक 06.04.2022 को रायगढ़ लाया गया है, जिनका महिला पुलिस अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष कथन उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया है । कापू पुलिस द्वारा भी दिनांक 05.04.2022 को थानाक्षेत्र से पिछले वर्ष गुम हुये युवक राजेश लकडा तथा इस साल गुम रिपोर्ट दर्ज कराये गये युवती रुकमनिया को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

