बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कल शाम केंदा के बंजारी मंदिर के पास कांग्रेस नेता की कार और पूर्व विधायक रामदयाल उइके की कार आपस में टकरा गई। कार सवार पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता को मामूली चोटे आई है। दोनों पक्ष ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की है। चकरभाठा के कांग्रेस नेता और प्रदेश महामंत्री विजय वर्मा मंगलवार की शाम अपने साथियों के साथ रीवा जा रहे थे। उनकी कार केंदा स्थित बंजारी मंदिर के पास पहुंची थी।
सामने से विधायक के पूर्व रामदयाल उइके की कार बिलासपुर की ओर आ रही थी। घाटी की ढलान पर पूर्व विधायक का ड्राइवर वाहन को संभाल नहीं पाया। उसने सड़क की दूसरी ओर जाते हुए कांग्रेस नेता विजय की कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों कार में सवार लोगों को मामूली चोटे आई है। घटना की सूचना पर केंदा चौकी में जवान मौके पर पहुंच गए। दूसरी कार की व्यवस्था कर पूर्व विधायक बिलासपुर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस नेता भी देर रात तक अपना कार्यक्रम निरस्त कर चकरभाठा लौट आए हैं। दोनों पक्ष ने घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की है।
कांग्रेस नेता विजय वर्मा रीवा में उनके परिचित के घर उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे । और वे साथियों के साथ रीवा जा रहे थे। दुर्घटना के दौरान उनकी कार सड़क से उतरकर किनारे लगभग खड़ी स्थिति में थी। पूर्व विधायक की कार का ड्राइवर वाहन को संभाल नहीं पाया। इसके कारण हादसा हो गया। दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से घटना की शिकायत नहीं की है। उन्हें मामूली चोटे आई है। इसके अलावा पूर्व विधायक और उनके साथियों को भी मामूली चोटे आई है। प्राथमिक उपचार करा लिया गया है। इसके बाद वे अपने घर लौट रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

