बंगाल से नाबालिक लड़की को मुम्बई ले जा रहा युवक चाम्पा आरपीएफ के हत्थे चढ़ा ट्रांजिट रिमांड पर ले गई बंगाल पुलिस
चाम्पा (वायरलेस न्यूज़) । नाबालिक लड़की को मुम्बई में जाकर शादी करने का ख़्वाब देखने वाले को चाम्पा आरपीएफ ने धर दबोचने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस सबंध में चाम्पा रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में में रेलवे सुरक्षा बल, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार अन्य बल सदस्यो के साथ दिनांक 13.04.2022 को गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुबंई मेल में झारसुगुड़ा से अनुरक्षण करते हुए आ रहे थे उसी दौरान सक्ती-चांपा रेलवे स्टेशन के मध्य 01 लड़का एंव लड़की उक्त गाड़ी में संदिग्ध दिखाई दिये, जिनसे पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम व पता शरीफुल शेख, वल्द श्री पोथम शेख, उम्र 22 वर्ष, निवासी पश्चिमपारा, शांतिपुर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) एंव लड़की ने अपना नाम व पता मौसमी वल्द श्री आलीफ , उम्र 17 वर्ष, निवासी गोराईखेत्रो, शांतिपुर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) बताया। पूछताछ के क्रम में उन दोनो ने बताया कि, वे आस-पड़ोस मेें रहते है एंव एक दुसरे से प्यार करते है एंव आपस में शादी करना चाहते है किंतु उनके घर वाले राजी नही होने के कारण दोनो ने यह फैसला किया कि, भागकर मुबंई चले जायेगें और वही जाकर शादी कर लेगें। दिनांक 12.04.2022 दोनो हावड़ा रेलवे स्टेशन आये वहां हम मुबंई मेल में सवार हो गये एंव टी.टी. से मिलकर हावड़ा से मुबंई तक का ई.एफ.टी. (नंबर 034217 मूल्य 1400/- ) बनवाया। ट्रेन में जगह नही मिलने के कारण दोनो दरवाजे के पास ही बैठ गये। उन दोनो से उनके परिजनो का मोबाईल नंबर 9131705351 लेकर संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि, वे दोनो घर से भागे हुए है जिस कारण उनका प्राथमिकी रिपोर्ट कालीगंज थाना, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) में दर्ज कराया गया है। उक्त आधार पर कालीगंज पुलिस थाना से संपर्क किया गया तो यह घटना सत्य पाई गई और पता चला कि, इस संबध में कालीगंज पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 220/2022, धारा 363/365/34 आई.पी.सी. का मामला दर्ज है और पुलिस द्वारा इन दोनो को रोक कर रखने हेतु निवेदन किया गया। तत्पश्चात इस बारे में कालीगंज पुलिस थाना को सूचना देकर, दोनो को चांपा रेलवे स्टेशन पर उतारा गया एंव रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में महिला बल सदस्यो की उपस्थिति में दिनांक 13.04.2022 को रखा गया।
आज दिनांक 14.04.2022 को कालीगंज पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक विकास घोष अन्य स्टाफ के साथ रेलवे सुरक्षा बल, चांपा में उपस्थित हुए उपरांत अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर लड़का शरीफुल शेख एंव लड़की मौसमी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सही सलामत सुपुर्द किया गया। दोनो के पास 01-01 नग मोबाईल, 01-01 नग आधार कार्ड , 01 नग हावड़ा से मुबंई तक का ई.एफ.टी. टिकट एंव 01-01 नग पिठ्ठू बैग जिसमें इस्तेमाली कपड़े है। आज दिनांक को ही स्थानीय पुलिस कालीगंज द्वारा इस मामले में आरोपी शरीफुल शेख एंव पिड़िता मौसमी का ट्रांजिट रिमांड माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, जांजगीर से स्वीकृति उपरांत उन्हे अपने साथ लेकर कालीगंज, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल ) हेतु रवाना हो चुके है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

