जगदलपुर, 12 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / “दू पईडील सुपोषण बर’’ अभियान के तहत् बस्तर जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, युवोदय वालन्टीयर, सर्व शिक्षकगण, सर्व मण्डल संयोजनक की समन्वय बैठक आयोजित कर ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन भी लिया जा रहा है। सुपोषण सप्ताह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा युवोदय के वालंटीयर पालकों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। साथ ही युवोदय वालन्टीयर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से कुपोषित बच्चों के पालको से सुपोषण संगवारी चो किरीया की शपथ दिलाया जा रहा है। सुपोषण सप्ताह में पालको, ग्रामवासीयों को सुपोषण कार्यक्रम में सहभागिता देने हेतु दान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें आमजनों को दान हेतु प्रोत्साहित कर न्युनतम दान राशि 50 रूपए की अपील की जा रही है। सर्वाधिक दान राशि एकत्रित करने वाले 03 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। ग्राम स्तर पर सुपोषण संदेश प्रदर्शन करने वाले वॉल पेंटिगं एवं वॉल राईटिंग का कार्य किया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं संदेश लेखन कर्ता को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित करवाया जाएगा।
ग्राम स्तर पर मोहल्ला क्लास संचालित करने वाले शिक्षक के माध्यम से सुपोषण-खेलकुद प्रतियोगिता (कब्बड्डी, रस्सी खींच, बॉलीबॉल, कुर्सी दौड़) का आयोजन कोविड-19 के प्रोटोकॉल अनुसार सुरक्षित मापदण्डों के अनुरूप किया जा रहा है। जिसमें ना केवल बच्चे अपितु ग्रामीण युवा वर्ग एवं महिलाओं को भी खेलकुद में शामिल किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जा रहा है। तथा 17 जनवरी 2021 को दू पईडील बर सुपोषण अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में सुपोषण रैली, साइकल रैली का आयोजन कर जन भागीदारी बढ़ाया जाएगा।
दू पईडील सुपोषण बर अभियान के तहत 17 जनवरी 2021 को सायकल रैस आयोजित प्रतियोगिता रूट-चित्रकोट, तामडागुमड़-मिचनार मार्ग पर प्रति 05 कि.मी. पर ग्लुकोस पेयजल स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था रखी जाएगी। ’’दू पईडील बर’’ सुपोषण पर अनियान के तहत 17 जनवरी 2021 को चित्रकोट-तामड़गुमड़-मिचनार में मड़ई-मेला का आयोजन किया जावेगा। जिसमें लोक नर्तक दल, शिल्पकार स्थानीय कलाकार को आंमत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करना तथा मेला स्थल में स्थानीय कलाकार एवं महिला समूह द्वारा उत्पादित सामाग्री का स्टॉल लगवाना तथा मेला स्थल को सुसज्जित कर जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार सामाग्री प्रदर्शन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम कोविड-19 के प्रोटोकॉल अनुसार सुरक्षित मापदण्डों के अनुरूप कराया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

