🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संसदीय सचिव, कलेक्टर, एसपी एवं आला अधिकारी पहुंचे जिले के सुदूर वनांचल ग्राम कोलेंग

On: January 12, 2021 4:15 PM

*ग्राम संपर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब*

जगदलपुर, 12 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / जिले के दरभा विकासखंड के सुदूर वनांचल एवं घोर नक्सल प्रभावित ग्राम कोलेंग में आज आयोजित ग्राम संपर्क अभियान में शामिल होने के लिए संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा सहित जिले के आला अधिकारी ग्राम कोलेंग पहुंचे थे। राज्य शासन के मंशानुरूप आयोजित इस ग्राम संपर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में ग्राम कोलेंग तथा आस-पास के गांवों के लोगों का अपार जन सैलाब उमड़ा पड़ा। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी घनघोर जंगलों एवं दुर्गम रास्तों से होकर ग्राम कोलेंग पहुंचे थे। संसदीय सचिव एवं कलेक्टर एवं एसपी को अपने बीच अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे थे तथा उनमें अपने ग्राम एवं अंचल के विकास के लिए नए आशा की किरण नजर आ रहा था।

ग्रामीणों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संसदीय सचिव श्री जैन एवं कलेक्टर श्री रजत बंसल को आवेदन भी प्रस्तुत किया। संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने लोगों के मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही कुपोषण मुक्ति के लिए जिला प्रशासन द्वारा ’’दू पईडील सुपोषण बर’’ अभियान कार्यक्रम के तहत् ग्रामीणों एवं युवोदय के वालंटीयरों के द्वारा रैली भी निकाली गई। इस रैली में संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं एसपी सहित अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक दिव्या कुर्रे, एसडीएम श्री प्रवीण वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। अपने ग्राम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति से अभिभूत ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के मंशानुरूप ग्राम कोलेंग एवं आस-पास के क्षेत्र के सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण कर इस अंचल का समुचित विकास किया जाएगा। श्री जैन ने कुपोषण को एक गंभीर समस्या बताते हुए इसके मुक्ति हेतु समाज के सभी वर्गो के लोगों को सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने स्कूली बच्चों को अच्छा एवं पौष्टिक भोजन करने तथा मन लगाकर खूब पढ़ाई करने को कहा। श्री जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण से गाँवों में पेयजल की समस्या, अस्पतालों में दवाइयों की समुचित उपलब्धता, पहुंच मार्ग आदि समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा इसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने ग्रामीणों को कुपोषण के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा इसे दूर करने में सभी से सहयोग से अपील की। श्री बंसल ने राज्य शासन के निर्देशानुसार अभी हाल में चलाए जा रहे ’’दू पईडील सुपोषण बर’’ कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोलेंग में एवं आस-पास के गाँवों में मोबाईल टावर, देवगुड़ी निर्माण सहित सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने कहा कि कलेक्टर श्री रजत बंसल और मैंने ग्रामीणों की जीवन शैली को समझने तथा गाँवों व क्षेत्र के वास्तविक हालात का जानने कोलेंग में रात बिताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने तथा लोगों को सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान वनमंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी एवं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निर्देशक ने भी अपना विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए कब्ड्डी, क्रिकेट, व्हालीबाल, दौड़ आदि प्रतियोगिता के अलावा ग्रामीणों के लिए रस्सी खींच आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन की ओर से तथा प्रशासन की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस दौरा अतिथियों ने ग्रामीणों को कंबल, खेल प्रेमियों को खेल सामग्री भी वितरण किया।

जब संसदीय सचिव और प्रशासन के अधिकारियों ने बजाया स्थानीय वाद्य

कोलेंग कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा समूह नृत्य और वाद्य यंत्रों का उपयोग कर संगीतमय माहौल में संसदीय सचिव, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाकर उनके साथ किया नृत्य तो नर्तक दलों के ग्रामीणों में अलग ही जोश भर गया, जिससे ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment