जगदलपुर-12 जनवरी2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के विषय में उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता और भारतीय जनता पार्टी इसका भरपूर निंदा करती है और आगे उन्हें सूचित करती है कि छत्तीसगढ़ की परंपरा नहीं है किसी व्यक्ति का अपमान किया जाए इसके लिए हम उन्हें सचेत करते हैं और छत्तीसगढ़ की किसी भी नागरिक के विषय में ऐसा कहना उचित नहीं है आगे उनको ध्यान रखने की आवश्यकता है
*भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेताओं को सत्ता का नशा सर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री उनके मंत्री उनके नेतागण लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं विपक्ष की आवाज को दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का काम पुलिस के माध्यम से किया जा रहा है एफआईआर दर्ज कर कार्यकर्त्ताओ को डराया जा रहा है।इस पुतला दहन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, मनीष पारेख, संग्राम सिंह राणा,मनोहर दत्त तिवारी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, दशरथ गुप्ता, गणेश काले, मनोज पटेल, रवि कश्यप, जयराम दास, विनीत शुक्ला,प्रकाश रावल, प्रकाश झा,लक्ष्मण झा,आनंद झा, प्रितेश राव, अभिषेक तिवारी, सुर्यभूषण सींग,परेश ताटी, आलेख तिवारी, रिंकू शर्मा, अमित रामटेके, विकास पात्रों, विकास चाडक, अनिमेष चौहान, रोहित खत्री, शिरिष मिश्रा, बंटू पांडेय, आशु आचार्य, मनोज ठाकुर, योगेश मिश्रा,आदित्य दीक्षित,भुनेश्वर ध्रुव, कृष्णा निषाद, पी विनय राजू, आदित्य शर्मा, भावेश यदु, वैभव श्रीवास्तव,के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

