बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एक बार फिर रेल सुरक्षा बल बिलासपुर ने पुरी सुपरफास्ट ट्रेन में छुटे समान को मिली सूचना पर बिलासपुर में उतार कर यात्री को सही सलामत जांच उपरांत सौपते हुए अपने कार्य के प्रति ईमानदारी की मिसाल पेश की है ।। बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में दिनाँक 14.04.2022 को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के माध्यम से रेल मदद प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 22865 कुर्ला पुरी सुपरफास्ट ट्रेन के बी 03 के बर्थ नम्बर 40 में एक खाखी कलर का कार्टून छुट गया है । सूचना पर उक्त गाड़ी को सहायक उप निरीक्षक एस के बोस द्वारा अटेंड किया गया और उसे उतार कर सही सलामत पोस्ट पर लाया गया ।
समय करीबन 21ः20 बजे सदानन्द तिवारी, पिता ओमप्रकाश तिवारी, उम्र – 30 वर्ष, पता ग्राम – सातोएवती, पोस्ट नईकोट़, थाना – नुआॅव, जिला – कैमूर, बिहार, पिन 802132, पोस्ट में आये और अपना परिचय दिया । बताये है कि मै नागपुर से रायपुर, पी एन आर नम्बर 8550800228 गाड़ी संख्या 22865 के बी 03 के बर्थ नम्बर 40 में सफर कर रहा था । जल्द बाजी के कारण मै अपना काटुन जो कि बर्थ के नीचे रखा हुआ था, छुट गया । अपने समान कीे पहचान किये, सभी सामान सही सलामत होना बताया सामान का अनुमनित कीमत 7000/रू. का होना बताया उक्त यात्री को उक्त काटुन सही सलामत सुपुर्द किया गया। यात्री ने भी बिलासपुर आरपीएफ के प्रभारी भास्कर सोनी एवं उनके समस्त आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों कर्मचारियों को भी पोस्ट में समान को सुपुर्दगी में प्राप्त होने पर साधुवाद दिया है।
सरगुजा के युवक का हजारों का सामान बैग के साथ ट्रेन में छुटा आरपीएफ ने बैग यात्री को सौपा सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के माध्यम से रेल मदद प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 22865 के एस 03 के बर्थ नम्बर 25, 26 में एक ग्रे कलर का बैग छुट गया है । सूचना पर उक्त गाड़ी को सहायक उप निरीक्षक एस के बोस द्वारा अटेंड किया गया और उसे उतार कर सही सलामत पोस्ट पर लाया गया ।
समय करीबन 21ः20 बजे , विरेन्द्र कुमार कुजुर, पिता नईहर साय, उम्र – 31 वर्ष, पता ग्राम – लोसगी, पोस्ट लखनपुऱ, थाना – लखनपुर, जिला -सरगुजा, छ0ग0, पिन 497116, पोस्ट में आये और अपना परिचय दिया । बताये है कि मै नागपुर से रायपुर, ईएफटी नम्बर 0154208 गाड़ी संख्या 22865 के एस 03 के बर्थ नम्बर 25, 26 में सफर कर रहा था । जल्द बाजी के कारण मै अपना बैग जो कि बर्थ पर रखा हुआ था, छुट गया । अपने समान कीे पहचान किये, सभी सामान सही सलामत होना बताया सामान का अनुमनित कीमत 15000/रू. का होना बताया उक्त यात्री को उक्त बैग सही सलामत सुपुर्द किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

