🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तमिलनाडू का गैंगस्टर एम बाला मुरूगन दो साथियों सहित रायपुर आरपीएफ के हत्थे चढ़ा हत्या के तीन मामले चेन्नई व एरोड में दर्ज, आरपीएफ ने किया तमिलनाडू पुलिस को सुपुर्द

On: April 17, 2022 8:49 AM


रायपुर (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) । आपरेशन रेल पहरी के तहत तमिलनाडू का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अपने साथियों के साथ सुपर फास्ट ट्रेन में यात्रा कर रहा था रेलवे सुरक्षा बल रायपुर ने समरसता सुपरफ़ास्ट ट्रेन में चेन्नई सेंट्रल क्राईम ब्रांच की सूचना पर दिए गए हुलिए के आधार पर तीन टीम ने सघन तलाशी लेकर तीनो बड़े गैंगस्टर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।

रायपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्री मनोरंजन मुख़र्जी ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया की प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं रायपुर आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हमें दिनांक 15.04.2022 को सेन्ट्रल क्राईम ब्रांच चेन्नई सीटी तमिलनाडू से सूचना प्राप्त हुई कि तमिलनाडू का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ गाड़ी सख्या 12151 समरसता एक्सप्रेस के कोच संख्या ए/2 में एलटीटी से शालीमार तक यात्रा कर रहा है। मोस्ट वांटेड आरोपी का फोटो भी वाट्सअप का फोटो भी शेयर किया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर एवं मंडल टास्क टीम रायपुर के द्वारा तीन टीम का गठन कर रायपुर स्टेशन में उक्त ट्रेन की संघन चेकिंग एवं आरोपियों को रोकने बाबत निर्देशित किया गया।
गाड़ी संख्या 12151 समरसता एक्सप्रेस के रायपुर प्लेटफार्म संख्या 06 में आगमन पश्चात सभी कोचो को चेक किया गया जिसके दौरान कोच संख्या ए/2 बर्थ संख्या 31, 32 एवं 33 में तीन व्यक्तियों को संदेहास्पद अवस्था में पाया गया। इनके फोटो लेकर तमिलनाडू पुलिस को भेजा गया। उनके द्वारा इनकी पहचान तमिलनाडू के गैंगस्टर आरोपियों का नाम -एम बाला मुरूगन वल्द मुरथु उम्र 30 वर्ष साकिन तान्नेरीटि स्ट्रीट, पल्लावरम जिला चेन्नई 43 (तमिलनाडू), एम शिवा वल्द एम मरीनगप्पन उम्र 24 वर्ष साकिन नंबर 30 लाल बहादूर शास्त्री स्ट्रीट मनाली जिला चेन्नई- 68 (तमिलनाडू),एन नोहमेर शाबी वल्द अवास उम्र 30 वर्ष साकिन 30/04 कोयम्बटूर रोड सुलूर जिला कोयम्बटूर (तमिलनाडू) के रूप में की गई तथा बताया गया कि, ये बहुत ही शातिर अपराधी हैं। पहचान होने पर इन्हे रायपुर स्टेशन में उतार कर सुरक्षित रखा गया। पकड़े गए आरोपियों में से एम बालामुरगन द्वारा बताया गया कि उस पर हत्या के तीन मामले चेन्नई व एरोड में दर्ज हैं। आज दिनांक 16.04.2022 को तमिलनाडू पुलिस के सेन्ट्रल क्राईम ब्रांच एन्टी गैंगस्टर आपरेशन टीम चेन्नई सिटी की टीम रायपुर पहूॅची। उनके द्वारा बताया गया कि, पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध हत्या के व अन्य मामले दर्ज है जिसमें से एक मामले जी-7 चेतपेत पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 62/2022 धारा 341, 294 (बी), 384, 307, 506 (2) आईपीसी जिला किलपोक में तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तलाश थी। तीनो आरोपियों को तमिलनाडू पुलिस को सही सलामत कागजी कार्यवाही पश्चात सूपूर्द किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment