राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज़) एक साथ 3 स्वर्ण पदक लाने वाले श्री यश सोनी बने पहले व्यक्ति
छत्तीसगढ़ राज्य व संस्कारधानी राजनांदगांव के लिए गौरव की बात है कि हमारे संस्कारधानी जमातपारा निवासी श्री यश सोनी जी के जज्बे को सलाम। श्री सोनी जी ने पूरे छत्तीसगढ़ के लिए लाया तीन स्वर्ण पदक। पहला पदल वर्ड वाईड बुक आफ रिकार्ड जो कि विश्व रिकार्ड है उसमें श्री सोनी जी ने अपना नाम दर्ज करवाया व दो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल कर इंडिया स्टार बुक आफ रिकार्ड और इंडिया आईकॉन बुक आफ रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया। विश्व रिकार्ड वालों ने श्री सोनी जी को स्वर्ण मैडल, अंतर्राष्ट्रीय आईडी कार्ड एवं सर्टिफिकेट व ग्रीटिंग से नवाजा। वहीं इंडिया स्टार बुक आफ रिकार्ड और इंडिया आईकॉन बुक आफ रिकार्ड जो की राष्ट्रीय किताब है हमारे भारत की वहीं श्री सोनी जी को दो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक एवं भारत का दो तिरंगा ध्वज, मेम्बरशीप बैच, सत्यमेव जयते की ट्राफी और अद्भुत सर्टिफिकेट से नवाजा और तो और सुकमा जिले के कलेक्टर और एसपी साहब ने श्री सोनी को स्टार अवार्ड से नवाजा और यही नहीं श्री सोनी जी को हर तरफ स्वागत और सम्मान के लिए बुलाया जा रहा है। राजनांदगांव जिला के करीबन 8 से ज्यादा थाना प्रभारियों ने श्री सोनी जी को बुलाकर उसी ट्राफी से सम्मानित किया। मिली जानकारी के अनुसार जैसा कि हम जानते हैं कि श्री सोनी ने साईकिल से सुकमा की यात्रा में इतना गजब का मुकाम हासिल किया कि आज वो छत्तीसगढ़ की शान बन गए। यहां तक की जो भी अधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस कर्मी श्री सोनी जी से मिलते हैं वो श्री सोनी जी को हीरो कहकर पुकारते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्री सोनी जी ने जो 3 स्वर्ण पदक पाया है इसकी मान्यता ओलंपिक जैसी है। श्री सोनी का कहना है कि जरुरी नहीं कि हम खेल या ओलंपिक में जाकर ही देश या राज्य का नाम रौशन करें। हम कुछ हटकर या लोगों के लिए कार्य करके भी स्वर्ण पदक हासिल कर सकते हैं। मन विश्वास, जज्बा और जुनून होना अनिवार्य है। और तो और श्री सोनी जी का नाम पद्मश्री के लिए भेजा जाएगा। ऐसी चर्चाएं चल रही है और सोनी जी को बस माननीय मुख्यमंत्री जी के बुलावे का इंतजार है। श्री सोनी दिन रात मेहनत करके आने वाली एसआई भर्ती के लिए डटे हुए हैं। श्री सोनी जी को राजनांदगांव के पुलिस प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों ने कहा कि आपकी इतनी बड़ी उपलब्धियों के तहत और समाज को बदलने, नशा मुक्त करने, अपराध मुक्त करने और कई जनसंदेश देने के कारण आपको एक स्पेशल थाना प्रभारी या उप पुलिस अधिक्षक का पद मिलना चाहिए। शाबाश यश सोनी कहकर अधिकारियों ने श्री सोनी को आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया। श्री सोनी ने तहे दिल से सभी लोगों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने उनकी यात्रा में उनका हौसला बढ़ाया। व श्री सोनी ने माननीय निखिल द्विवेदी जी जो कि छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस पार्टी के मिडिया प्रभारी हैं उनका भी शुक्रिया अदा किया और आभार जताया और तो और अपनी प्रेरणाश्रोत अनिता दीदी का स्पेशल सुक्रिया अदा किया, क्योंकि इन्होंने दिल पर पत्थर रखकर श्री सोनी को आशीर्वाद दिया था। सुकमा वाली यात्रा में। आप सबको जानकर हैरानी होगी कि श्री सोनी जब सुकमा के लिए जा रहे थे तो लोग इनके विरुद्ध थे। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि सुकमा नक्सली क्षेत्र है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

