बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) डिस्ट्रिक्ट के सर्वश्रेष्ठ लायंस क्लब का खिताब कमल छाबड़ा को
लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233C का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह स्थानीय होटल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने शिरकत की तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा डिस्ट्रिक्ट 3233 C के लगभग 125 से भी ज्यादा लायंस क्लब की सेवाओँ का मूल्यांकन कर उन्हें पुरस्कृत किया ।
लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल को सत्र 2020-21 में कोविड काल के दौरान उनकी सेवाओँ जिनमें ऑक्सिजन गैस सिलिंडर का वितरण, ऑक्सिजन बैंक की स्थापना, भाप मशीन , फ़ूड पैकेट्स, सूखा राशन, मास्क , साबुन एवं अन्य सामग्रियों का निःशुल्क वितरण कर ना सिर्फ लायंस क्लब का नाम ऊंचा किया है बल्कि समाज के लिये एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है इन्हीं सेवाओं को देखते हुए क्लब अध्यक्ष लायन कमल छाबड़ा को डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष से सम्मानित किया है।साथ ही लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल को मल्टीपल के अवार्ड से भी नवाजा गया। इस उपलब्धि पर लायन कमल छाबड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे क्लब के साथियों का है, इस सम्मान से हम सब बेहद उत्साहित हैं और आगे भी लगातार समाज के हित मे और ज़रूरत मन्दों की सेवा का कार्य जारी रहेगा ,लायन अविनाश सलूजा,प्रवीण सलूजा, कमल टुटेजा,उचित सूद ,परमजीत ओबेजा, शंकर आहूजा, प्रिंस सचदेव, विशाल पाहुजा,रोहन शाह ,चिन्मय अग्रवाल, अरुण आडवाणी ,हैरी सलूजा, सार्थक बैसवाड़े ,हर्ष अग्रवाल, लखन दोदवानी,हितेश अजमानी का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 15, 2026सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत (IAS) को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
बिलासपुरAugust 15, 2026कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश
बिलासपुरAugust 15, 2026स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बीके स्वाति दीदी ने विशाल जनसमूह को दिलाई शपथ
बिलासपुरAugust 15, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रेल परिवार व उपस्थित जनों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

