विधायक प्रकाश नायक ने पुत्र और अन्य साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुँच कर कराया सरेंडर

रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) कोतरा रोड थाने में आरक्षक के साथ और एक ड्राइवर के साथ मारपीट के मामले के आरोपी, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक आज खुद अपने पिता व अन्य साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।
सुखद बात यह रही कि यह पहल खुद विधायक के द्वारा की गई ।
पिछले दिनों कोतरा रोड थानान्तर्गत एक ड्राइवर के साथ मारपीट और थाने के अंदर घुसकर आरक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई थी

जिसपर पुलिस ने रितिक नायक व उनके अन्य साथियों के ऊपर कई धाराओं में FIR दर्ज की थी। यही नहीं एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन विधायक के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर दवाब बढ़ता जा रहा था इसी बीच मंगलवार को विधायक अन्य कांग्रेसी नेताओं और अपने बेटे रितिक नायक सहित अन्य आरोपियों के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री से इस संबंध में सवाल पूछे गए थे जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि जब मुख्यमंत्री का पिता गिरफ्तार हो सकता है तो विधायक का बेटा भी गिरफ्तार हो सकता है। इसमें कानून अपना काम करेगी। पुलिस द्वारा भी लगातार यह प्रयास किया जा रहा था कि विधायक के बेटे की गिरफ्तारी हो जाये।
विधायक ने स्वयं पहल कर अपने लड़के समेत बाकी सभी युवकों को सरेंडर करवाया। और कहा कि हमारी सरकार है कोई भी कानून से ऊपर नही है जो भी कानून तोड़ेगा उसे सजा मिलेगी। और मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वाश है।
जिस प्रकार विधायक ने सामने आकर यह कार्य किया है एक सच्चे जनप्रतिनिधि होने का यही प्रमाण होता है। और कुछ जो विरोधियों द्वारा उनका दुष्प्रचार कर रहे थे उनके भी मुह में ताले लग गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

